विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलवामा शहीद अवधेश यादव की बीमार मां को बीएचयू में नहीं मिल रही दवा, स्टाक खत्म होने का हवाला

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 03:43 PM (IST)

पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव की कैंसर पीडि़त माता मालती देवी को बीएचयू में दवा के लिए भटकना पड़ रहा है।

पुलवामा शहीद अवधेश यादव की बीमार मां को बीएचयू में नहीं मिल रही दवा, स्टाक खत्म होने का हवाला
पुलवामा शहीद अवधेश यादव की बीमार मां को बीएचयू में नहीं मिल रही दवा, स्टाक खत्म होने का हवाला

वाराणसी, जेएनएन। पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव की कैंसर पीडि़त माता मालती देवी को बीएचयू में दवा के लिए भटकना पड़ रहा है। अमृत फार्मेसी ने स्टाक खत्म होने का हवाला देते हुए कई दवा देने से हाथ खड़े कर दिए। पिता हरकेश लाल के मुताबिक मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत मालती देवी का इलाज चल रहा है। पिछले माह भी अमृत फार्मेसी ने कई दवा नहीं दी थी। मजबूरन बाहर के मेडिकल से दवा खरीदी गई। आज भी करीब दस हजार रुपये की दवा बाहर से खरीदनी पड़ी है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन बाहर का बिल पास करेगा या नहीं इसको लेकर संशय है। ज्ञात हो कि फरवरी में तत्कालीन एमएस प्रो. वीएन मिश्र ने आदेश जारी किया था कि पुलवामा शहीद अवधेश यादव की मां मालती देवी का संपूर्ण इलाज बीएचयू निश्शुल्क करेगा।

बोले अधिकारी :

ये जरूरी नहीं कि फार्मेसी में सारी दवा उपलब्ध हो। जो भी दवाएं स्टाक में नहीं हैं, उन्हें फार्मेसी से बात कर उपलब्ध कराया जाएगा। रही बात बाहर से खरीदी गई दवा के बिल स्वीकृत करने की, तो उसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

- प्रो. एसके माथुर, चिकित्सा अधीक्षक, बीएचयू अस्पताल।