विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi के जन्मदिन पर 149 परिवारों को विशेष उपहार, नए घर की सौंपी गई चाबी; अन्य को जल्द आवास देने के निर्देश

Published: Tue, 17 Sep 2024 08:33 PM (IST)

PM Awas Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Narendr Modi birthday) के अवसर पर वाराणसी में 90 परिवारों को ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 149 लाभार्थियों को आवास की सौगात
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 149 लाभार्थियों को आवास की सौगात

HighLights

  1. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
  2. 149 परिवारों के आवास का सपना पूरा

संवाद सूत्र, पिंडरा। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित एक समारोह में आवास के 90 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के तहत आवास की चाबी सौंपी गई।

बीडीओ पिंडरा डॉ. छोटेलाल तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आवास के 90 लाभार्थियों को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपी गई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास के छह लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए उनके खाते में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।

इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, प्रियंका मिश्रा, सेक्रेटरी संतोष मौर्य, राजेश टिका, राकेश पाल, लालबहादुर, राजन यादव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर रेलवे की सौगात, विंध्याचल स्टेशन पर 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का होगा ठहराव; देखें लिस्ट

59 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी

इसी तरह हरहुआ विकास खंड के सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाते हुए बीडीओ दीनदयाल ने पीएम आवास के चार नए लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र देकर अति शीघ्र आवास निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) पूर्ण किए 59 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी।

संयुक्त बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय, प्राविधिक सहायक कृष्ण मौर्य, सचिव जयप्रकाश, सीमा यादव, चंद्रबली राम आदि थे।

यह भी पढ़ें- बेटी का सुहाग उजाड़ने के लिए बाप ने दे दी 20 लाख की सुपारी, आखिर ऐसी क्या थी दुश्मनी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।