विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भटक रही युवती से मदद के बहाने मजदूर ने किया दुष्कर्म, चार पर FIR; आरोप‍ियों की तलाश में जुटी पुल‍िस

Published: Wed, 25 Dec 2024 02:36 PM (IST)

वाराणसी में युवती से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने घरवालों से नाराज हो न‍िकली थी। रास्‍ते में ...और पढ़ें

मदद के बहाने मजदूर ने युवती से क‍िया दुष्‍कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
मदद के बहाने मजदूर ने युवती से क‍िया दुष्‍कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. आरोपित के तीन दोस्त भी पहुंचे, युवती के शोर मचाकर सामूहिक दुष्कर्म से बची
  2. मामला संज्ञान में आने पर चेतगंज पुलिस सक्रिय, आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश
  3. मजदूर नदेसर इलाके के धौसाबाद में रहता है किराए का कमरा लेकर

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वजन से नाराज होकर घर से निकली युवती के साथ मजदूर ने मदद के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में मजदूर के दोस्त भी पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। युवती चीखना-चिल्लाना शुरू की तो आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। चेतगंज पुलिस पहुंची तो आरोपित भाग निकले। पुलिस पीड़िता के स्वजन को बुलाकर आरोपित कल्लू और उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मंगलवार की देर रात केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है। कुछ लोगों ने चेतगंज पुलिस पर मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है।

23 वर्षीय युवती सोमवार शाम कबीराचौरा के पास टहल रही थी। बिहार निवासी मजदूर कल्लू मजदूर युवती की स्थिति देख भांप गया। युवती को मदद के बहाने अपने घर ले गया। उससे कहा कि कल तुम्हारे घर पहुंचा दूंगा। युवती उसके इरादों का भांप नहीं पाई और नदेसर क्षेत्र स्थित धौसाबांद में मजदूर के घर जा पहुंची। वहां मजदूर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की भनक मजदूर कल्लू के तीन दोस्तों को लगी तो वे धमक पड़े।

युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। युवती ने बताया कि मजदूर के तीन साथियों में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने ज्यादती नहीं की, लेकिन चुपचाप सब कुछ देखता रहा। ऐसे में चेतगंज पुलिस ने दुष्कर्म आरोपित कल्लू और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि घटना की भनक लगते ही केस दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।

बेटियां सुरक्षित नहीं

बमुश्किल एक सप्ताह हुए होंगे जब पहड़िया क्षेत्र से एक युवती को कार से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना की गई। उसके बाद चेतगंज इलाके में मजदूर ने मदद के बहाने वारदात की। युवती चीखती नहीं तो गैंगरेप तय था। इससे यह स्पष्ट है कि बेटियां सुरक्षित नहीं है।

महिला से 50 लाख के गहने लूटने के मामले में संदिग्ध को जीआरपी ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ट्रेन में महिला से 50 लाख के गहने लूटने के मामले में जीआरपी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। लूट की शिकार हुई आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुषमा शुक्ला ने भी उसकी पहचान की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना स्थल के पास मौजूद घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए तस्दीक कर रही है।

सोमवार की भोर में तीन बजे फुलवरिया के पास हुई घटना के बाद जांच में लगी जीआरपी ने घटनास्थल के आसपास मौजूद घरों में लगे कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके आधार पर आंबेडकर कालोनी से संदिग्ध युवक को पकड़ा है। उसके पैर में चोट लगी है और उसकी गतिविधि भी घटना के समय घटना स्थल के आसपास नजर आई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रात में गया था। जीआरपी ने सुषमा शुक्ला को थाने बुलाकर संदिग्ध की पहचान कराई। उन्होंने उसे पहचान लिया है।