Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम जनता के मुद्दों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जनता पार्टी : जयप्रकाश बंधु

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:55 PM (IST)

    जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के मद्देनजर ओम प्रकाश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

    आम जनता के मुद्दों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी जनता पार्टी : जयप्रकाश बंधु

    वाराणसी, जेएनएन। चितईपुर स्थित एक लॉन में जनता पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त कर उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए शंखनाद की घोषणा की। इस अवसर पर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के मद्देनजर ओम प्रकाश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए संगठन का विस्तार शुरू कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2022 का उत्‍तर प्रदेश में होने वाला चुनाव जनता की समस्या बेरोजगारी, किसान, मजदूर और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा कि व्यवस्था परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए विधान सभा का चुनाव उत्‍तर प्रदेश में लड़ना है। चुनाव के लिए पार्टी ने काशी से चुनाव के लिए शंखनाद की घोषणा किया। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के साथ मिलकर वर्तमान सरकार को चुनौती देने के लिए पार्टी तैयार है।