विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं शांत हुई महाकुंभ अग्निकांड की तपिश, क‍िसकी मौजूदगी से उड़ी ATS की नींद? निगरानी में ‘तीर्थ का ट्रायंगल’

Published: Thu, 23 Jan 2025 11:28 AM (GMT+05:30)

महाकुंभ में आग की घटना के बाद खुफिया एजेंसियों की निगाहें प्रयागराज वाराणसी और अयोध्या पर टिक गईं हैं। एटीएस ...और पढ़ें

महाकुंभ के एक आंशिक हिस्से में लगी थी आग।
महाकुंभ के एक आंशिक हिस्से में लगी थी आग।

HighLights

  1. वाराणसी के युवक की महाकुंभ में मौजूदगी पता चलने पर उड़ी थी एटीएस की नींद
  2. युवक के घर चस्पा किया नोटिस, उसके स्वत: पहुंचने पर पूछताछ के बाद छोड़ा

जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाकुंभ (प्रयागराज) के एक आंशिक हिस्से में बीते दिनों लगी आग की घटना के बाद खुफिया एजेंसियों की सतर्क निगाहें तीर्थ का ट्रायंगल कहे जाने वाले प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या पर टिक गईं हैं। एटीएस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की तो एनएसयूआई के प्रदेश सचिव वाराणसी के जैतपुरा निवासी शाहिद जमाल की प्रयागराज में मौजूदगी पता चली तो नींद उड़ गई। हालांकि, शाहिद लौटा तो एटीएस के दफ्तर में खुद जा पहुंचा, जहां पूछताछ के बाद इत्मीनान होने पर उसे छोड़ दिया गया। वर्ष 2019 में एनआरसी मामले में पकड़े गए लोगों की निगहबानी बदस्तूर है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी किसी तरह की अधिकृत जानकारी नहीं देने से बचते रहे।

शाहिद एक दिन विलंबित हुआ तो घर पर चस्पा किया नोटिस

जैतपुरा के शाहिद को वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वाराणसी से उन दिनों करीब 70 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। 16 जनवरी को एटीएस ने शाहिद को सत्यापन के नाम पर फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह प्रयागराज महाकुंभ में है।

बताया कि मेले में लगे शॉल की दुकान पर काम कर रहा है। उसे तुरंत एटीएस ऑफिस पहुंचने को कहा गया, लेकिन एक दिन विलंब हो गया। जिसके बाद शाहिद के घर नोटिस चस्पा कर दिया गया। शाहिद से एटीएस से कई तरह की जानकारी की, जिसका जवाब देने के बाद छूट पाए।

एलएलबी का छात्र है शाहिद

शाहिद समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में हरिश्चंद्र कॉलेज से चुनाव जीता था। वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसके पास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई प्रदेश सचिव का पद है। शाहिद का कहना है क‍ि उसे अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Fire: अग्‍न‍िकांड के बाद महाकुंभ नगर में दुकानों पर छापामारी, 55 अवैध सिलेंडर जब्त; होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: IPS Mohit Agrawal: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन, दो हेड कांस्टेबल को किया निलंबित