यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahakumbh Fire: अग्निकांड के बाद महाकुंभ नगर में दुकानों पर छापामारी, 55 अवैध सिलेंडर जब्त; होगी कार्रवाई
महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी आग की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस, प्रशासन व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कई रेस्टोरेंट में मारा छापा
- लीकेज गैस सिलेंडर को टीम ने मौके पर ही किया दुरुस्त, सचेत भी किया गया
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। महाकुंभ के सेक्टर 19 में रविवार को अग्निकांड की घटना को लेकर अगले दिन सोमवार को मेला क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कई रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान परेड में त्रिवेणी मार्ग स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट में 55 व्यावसायिक गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण मिला जिसे जब्त कर लिया गया। रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
अग्निकांड की शुरू हुई मजिस्ट्रेटी जांच
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- पटाखे की तरह फूट रहे थे सिलेंडर
महाकुंभ में लगी भीषण आग बुझने के बाद भी तमाम प्रत्यक्षदर्शियों के दिमाग में वह दृश्य चित्रित होता रहा। अलग-अलग टेंट में रहने वाले लोग आग और धुआं उठते ही सामान लेकर भाग निकले। कुछ ने अपने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और सामान हटाने में जुट गए। तब तक पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां सायरन बजाते हुए तेज गति से आने लगीं। कुछ ही देर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाल लिया।
.jpg)
गोरखपुर निवासी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वह आग से करीब 200 मीटर दूर थे। अचानक उड़ती हुई चिंगारी दिखाई दी और फिर कुछ ही क्षण बाद आग की लपटें आसमान की ओर उठने लगीं। वह मदद के लिए आगे बढ़े लेकिन एक पुलिसकर्मी ने रोक दिया। उनकी दृष्टि दूसरी तरफ पड़ी तो लोग अपने-अपने टेंट से गैस सिलिंडर और रजाई, गद्दा समेत अन्य सामान बाहर निकालने लगे। कुछ देर बाद पटाखे की तरह सिलिंडर फूटने लगे तो भगदड़ की स्थिति बन गई, मगर पुलिस की सक्रियता ने उसे संभाल लिया।
