विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS Mohit Agrawal: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन, दो हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

Published: Tue, 21 Jan 2025 12:36 PM (IST)

वाराणसी में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर ने सख्त कदम उठाए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर दो ...और पढ़ें

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन, दो हेड कांस्टेबल को किया निलंबित
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन, दो हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही पर दो हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए तीन सालों में हुई चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, लूट, रंगदारी, टप्पेबाजी, रंगदारी आदि घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों को चिह्नित करके डोजियर तैयार की जिम्मेदारी थानों पर तैनात क्राइम मुंशियों को दी थी।

उनके कार्यों की समीक्षा के दौरान सिगरा थाना तैनात क्राइम मुंशी हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार राय व कोतवाली में नियुक्त सुनील कुमार भारती के कार्यों में लापरवाही पाया। उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही किया।

मारपीट के आरोप में वकील ने दर्ज कराया मुकदमा

वहीं जिले में मारपीट का आरोप लगाते हुए चौबपुर के झांझूपुर निवासी वकील अमित कुमार गौरव ने पांच लोगों को खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते साल 23 दिसंबर की शाम को कचहरी से निकल रहे था।

ढाखा (श्रीकंठपुर) के आजाद प्रसाद के साथ अन्य चार लोगों ने रोककर पिटाई कर दी। कुछ वकीलों के वहां आने पर सभी धमकी देते हुए भाग निकले। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर से चांदी के गहने चुरा ले गए चोर

जिले की एक और अपराध की खबर है। जिसमें चोरों ने आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी स्थित धनवंतरी अपार्टमेंट स्थित दुर्गा मंदिर से चांदी के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर फ्लैट में रहने वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फ्लैट की पार्किंग में गार्ड भी मौजूद रहता है और मुख्य द्वार रात को बंद रहता है इसके बाद भी चोरी करने में सफल रहे।

गंगा में मिला युवक का शव

युवक का शव सोमवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट के पास मिला। सूचना पर पहुंचे आदमपुर चौकी प्रभारी बलराम यादव शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि युवक का शव असि घाट की ओर से बहते हुए रानी घाट आ गया है।

ट्रेवलर के धक्के से वृद्ध घायल, मुकदमा

तेज रफ्तार ट्रेवलर ने आंध्र प्रदेश के श्रीरामनगर विशाखा पट्टनम निवासी पालूरी राजेश (64 वर्ष) को धक्का मार दिया। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला इंटर कालेज के सामने सुबह साढ़े पांच बजे हुई घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी। उनको बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनके दामाद संदीप प्रेरला की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेवलर नंबर UP 65 PT-8097 के चालक बबलू शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोली से घायल महिला ने दी तहरीर

गोली से घायल कादीपुर की रहने वाली चांदनी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घटना के संबंध में उसके पति दिनेश कुमार ने शिवपुर थाना में तहरीर दिया। इसमें बताया कि बीते शनिवार को घर के दरवाजे पर बैठकर बच्चे की मालिश कर रही थी। इसी दौरान कहीं से आई गोली उसे लग गई। थाना प्रभारी उदय वीर सिंह ने बताया की मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में चार गांवों की जमीन पर विकसित होगी न्यू टाउनशिप, खरीदी गई 73 हेक्टेयर भूमि; योगी सरकार ने लगाई मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।