विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में चार गांवों की जमीन पर विकसित होगी न्यू टाउनशिप, खरीदी गई 73 हेक्टेयर भूमि; योगी सरकार ने लगाई मुहर

Published: Tue, 21 Jan 2025 12:04 PM (IST)

मेरठ में चार गांवों की 300 हेक्टेयर जमीन पर न्यू टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ...और पढ़ें

न्यू टाउनशिप के लिए खरीदी गई 73 हेक्टेयर भूमि
न्यू टाउनशिप के लिए खरीदी गई 73 हेक्टेयर भूमि

HighLights

  1. न्यू टाउनशिप के लिए खरीदी गई 73 हेक्टेयर भूमि
  2. 300 हेक्टेयर में विकसित होगी इंटीग्रेटेड टीओडी टाउनशिप
  3. 1250 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार से बिना ब्याज के मिलेंगे
  4. 750 करोड़ रुपये देने पर कैबिनेट लगा चुकी है मुहर

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टीओडी टाउनशिप यानी न्यू टाउनशिप के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) द्वारा अब तक 75 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है। प्रदेश सरकार इस टाउनशिप के लिए कुल 1250 करोड़ रुपये बिना ब्याज के देगी लेकिन फिलहाल 750 करोड़ रुपये पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। उसी के अंतर्गत सरकार से अब तक 400 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर, छज्जूपुर, इकला व कायस्थ गावड़ी की 300 हेक्टेयर जमीन खरीद कर टाउनशिप विकसित की जानी है। इनमें से अभी इकला गांव में जमीन खरीद की शुरुआत नहीं हुई है। यह गांव दूसरे चरण में है। दरअसल, इस टाउनशिप को दो चरणों में विकसित किया जाना है।

जमीन पर कब्जा ले रहा मेडा

प्रथम चरण में मोहिउद्दीनपुर और छज्जूपुर गांव हैं जबकि दूसरे चरण में कायस्थ गांवड़ी और इकला गांव हैं। जमीन की खरीद के साथ-साथ मेडा उस जमीन पर कब्जा भी ले रहा है ताकि भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की समस्या सामने न आए।

गांव खरीदी गई जमीन
मोहिउद्दीनपुर  29 हेक्टेयर
छज्जूपुर  6 हेक्टेयर
कायस्थ गावड़ी 38 हेक्टेयर
इकला अभी खरीद नहीं

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा

इस महीने के अंत तक 100 हेक्टेयर जमीन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

टीकरी में घर के सामने से हटवाया अतिक्रमण

टीकरी कस्बे में पट्टी धीमाना पक्की चौपाल के पास मकान के सामने एक व्यक्ति ने स्लैब डालकर अतिक्रमण कर लिया। इसकी शिकायत पर नायब तहसीलदार बड़ौत व पुलिस ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवा दिया। नायब तहसीलदार बड़ौत अतुल रघुवंशी ने बताया कि नगर पंचायत टीकरी पर कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि टीकरी निवासी जयकुमार ने अपने मकान के दरवाजे के आगे स्लैब डालकर अतिक्रमण कर लिया है।

नगर पंचायत कार्यालय से मकान मालिक को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। सोमवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया गया। प्रभारी निरीक्षक दोघट बच्चू सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमाला एमपी सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: थाने में लगी Class, IPS अंशिका वर्मा बनीं टीचर; पुलिसकर्मियों को सिखाया यह पाठ

इसे भी पढ़ें: मेरठ में कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 लाख के इनामी समेत 4 बदमाश ढेर; इंस्पेक्टर घायल