विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाने में लगी Class, IPS अंशिका वर्मा बनीं टीचर; पुलिसकर्मियों को सिखाया यह पाठ

Published: Tue, 21 Jan 2025 10:07 AM (IST)

बरेली में एक अनोखी कक्षा लगी जहां थाने के सभी पुलिसकर्मियों को IPS अंशिका वर्मा ने रायफल और पिस्टल को ...और पढ़ें

थाने में लगी Class, IPS अंशिका वर्मा बनीं टीचर; पुलिसकर्मियों को सिखाया यह पाठ
थाने में लगी Class, IPS अंशिका वर्मा बनीं टीचर; पुलिसकर्मियों को सिखाया यह पाठ

HighLights

  1. एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया फरीदपुर थाने का निरीक्षण
  2. कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश, दो दिन है वार्षिक निरीक्षण

जागरण संवाददाता, बरेली। एसपी साउथ अंशिका वर्मा की कक्षा में फरीदपुर थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने रायफल, पिस्टल को पूरी तरह से खोलना व जोड़ना सीख लिया। उन्होंने तब तक किसी को भी नहीं जाने दिया जब तक सभी इसे पूरी तरह से सीख नहीं गए।

थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न सिर्फ यह सिखाया बल्कि साफ-सफाई और रजिस्टरों की भी जांच की।जहां कमियां दिखी उन्हें 23 जनवरी से पहले ठीक करने की चेतावनी दी है।  23 जनवरी को एसएसपी अनुराग आर्य फरीदपुर थाने का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले ही एसपी साउथ ने थाने का निरीक्षण कर लिया।

एसपी ने रजिस्टरों को किया चेक

थाने में अपराध, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, साइबर अपराध समेत कई रजिस्टरों को भी चेक किया। ऑपरेशन वज्रपात की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। जनसुनवाई रजिस्टर चेक करने के दौरान उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं को खुद फोन लगाकर समस्या के निस्तारण के बारे में पूछा।

300 से अधिक विवेचना लंबित मिली, इस पर नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि 23 जनवरी से पहले सब कुछ ठीक हो जाना चाहिए। शस्त्र, कारतूस व अन्य चीजों का रखरखाव सही पाया गया। मेस में भी साफ सफाई की बात कही। उनके साथ इस मौके पर सीओ आशुतोष शिवम भी मौजूद थे। उनसे उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

एसपी उत्तरी ने अभिलेखों को दुरुस्स्त करने के दिए निर्देश

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने भी देवरनियां थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई बेहतर पाई गई। अभिलेखों में कुछ कमियां मिलीं, जिनके सुधार को चंद दिनों का समय दिया गया है। थाने में पहुंचते ही एसपी उत्तरी ने जनता से संवाद कर थाने का हाल जाना।

इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के हल्का तीन के भोपतपुर अड्डा पर चार साल पहले अस्थाई तौर शुरू हुई पुलिस चौकी को पुनः स्थाई रूप से खोलने की जरूरत बताई गई। एसपी उत्तरी ने कोतवाली कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, समेत सभी चीजों को निरीक्षण किया।

कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह की प्रशंसा की। इस दौरान कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह, एसएसआइ नवदीप सिंह, रिछा पुलिस चौकी इंचार्ज कुशल पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में किन्नरों ने दो युवाओं को नंगा करके भरे बाजार घुमाया, पांच गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: यूपी में इन लोगों को 30 हजार रुपए की अत‍िर‍िक्‍त सहायता देगी योगी सरकार, कैब‍िनेट में प्रस्‍ताव पास!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।