Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BHU UG Admissions 2023: आज जारी होगा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 01:38 PM (IST)

    BHU UG Admissions 2023 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) यूजी एडमिशन के लिए अलॉटमेंट लिस्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से रेगुलर छात्रों के लिए ग्रेजुएशन एंट्रेंस 2023 के लिए बीएचयू यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी किया जाएगा। छात्रों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।

    Hero Image
    आज जारी होगा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    वाराणसी, जागरण डिजिटल डेस्क। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 5 अगस्त को जारी करेगा। प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची आज जारी की जाएगी। बच्चों को इस दिन का खास इंतजार था। छात्र बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे बीएचयू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिजल्ट छात्र के प्रवेश पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    इन तारीखों में जारी होगी लिस्ट

    विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट शनिवार को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट 7 अगस्त को और तीसरी लिस्ट 9 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद की लिस्ट 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त को जारी की जाएंगी। इसके बाद रिक्त सीटों की लिस्ट 16 अगस्त को जारी की जाएगी।

    दिव्यांगों के लिए पहली सूची हुई जारी

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की पहली सूची शुक्रवार को देर रात्रि करीब पौने 12 बजे जारी कर दी गई। पांच तरह के दिव्यांगों के लिए कुल 398 अभ्यर्थियों को अब दाखिला मिलेगा। छात्रों को इस दिन का इंतजार था और अब सभी एडमिशन की तैयारियों में लग गए हैं। बीएचयू की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार शनिवार को शाम छह बजे तक उन्हें फीस जमा करनी होगी। यह सभी अभ्यर्थी सात फैकल्टी के हैं, इसमें सोशल साइंस, कला, कॉमर्स, कृषि, विधि, विज्ञान और संस्कृत विद्या धर्म संकाय शामिल हैं। सभी के पास फीस जमा करने का आज छह बजे तक का समय है।