विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijli Cut: महादेव के शहर में गर्मी में जवाब दे रही बिजली, कटौती से उपभोक्ता परेशान

Published: Mon, 29 Apr 2024 09:53 AM (IST)

Bijli Cut मिर्जामुराद कस्बा में आधे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण व दुकानदार गर्मी में बिलबिला उठे। ...और पढ़ें

बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण व दुकानदार गर्मी में बिलबिला उठे।
बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण व दुकानदार गर्मी में बिलबिला उठे।

HighLights

  1. ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर हो रहे खराब, बिजली संग गहरा रहा पानी संकट
  2. बिजली कटौती से इन्वर्टर दे रहे जवाब, शिकायत पर नहीं हो रही सुनवाई

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Bijli Cut भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। यही कारण है कि ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। यह समस्या शहर से लेकर गांव तक हो रही है। मिर्जामुराद कस्बा में हाइवे की दक्षिण पटरी पर लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार की रात खराब हो गया।

इसके कारण कस्बे के आधे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण व दुकानदार गर्मी में बिलबिला उठे। इनवर्टर फेल हो जाने के साथ ही निजी सबमर्सिबल पंप न चलने से पेयजल की भी समस्या हुई। शिकायत पर दोपहर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को खोल उसके अंदर लगे क्वायल में आई खराबी को ठीक किए।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के इस बड़े अस्‍पताल में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार, यहां डॉक्‍टर को दिखाने के लिए लगती है लंबी लाइन

रविवार की शाम को नया 400 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद लोगों को राहत मिली। उधर, गर्मी की तपिश बढ़ते ही मिर्जामुराद कस्बा में हाइवे की दक्षिण पटरी पर लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार की रात खराब हो गया।

इसे भी पढ़ें- सीबीएसई नहीं जारी करेगा हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों की सूची, इस वजह से नियम में किया गया बदलाव

मिर्जामुराद कस्बा में आधे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण व दुकानदार गर्मी में बिलबिला उठे। इन्वर्टर फेल हो जाने के साथ ही निजी सबमर्सिबल पंप न चलने से पेयजल की भी समस्या पैदा हो गई है। शिकायत पर दोपहर में बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को खोल उसके अंदर लगे क्वायल में आई खराबी को ठीक किया।

शाम को 400 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगाया गया। शहर के सुसुवाही क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की रात 11 से रविवार सुबह आठ बजे तक लोगों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।