विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सेंट्रल में जगह मिलने से गंगाघाट स्टेशन पर 34 मिनट खड़ी रही वंदेभारत, झांसी इंटरसिटी व चित्रकूट एक्सप्रेस भी फंसी

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:24 PM (IST)

कानपुर सेंट्रल पर जगह न मिलने के कारण गंगाघाट स्टेशन पर वंदेभारत, झांसी इंटरसिटी और चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें ...और पढ़ें

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। क्षेत्रीय निवासी

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। क्षेत्रीय निवासी

HighLights

  1. वंदेभारत एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन पर 34 मिनट खड़ी रही

  2. झांसी इंटरसिटी कानपुर गंगापुल पर 38 मिनट तक रुकी

  3. कानपुर सेंट्रल पर जगह न मिलने से ट्रेनें प्रभावित हुईं

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रविवार को शाम 6:16 बजे अप ट्रैक से अयोध्या धाम से आनंद विहार जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस खड़ी हो गई। वंदेभारत शाम 6:16 बजे गंगाघाट स्टेशन पहुंची। आगे शाम 6:09 बजे झांसी इंटरसिटी के जाने से उसे सिग्नल नहीं मिला।

झांसी इंटरसिटी को कानपुर में जगह न मिलने से वह गंगापुल पर 38 मिनट तक खड़ी रही। झांसी इंटरसिटी 6:47 बजे सिग्नल मिलते ही रवाना हो सकी। झांसी इंटरसिटी के रवाना होने के बाद 6:50 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन से वंदेभारत गंतव्य को रवाना हो सकी। उसके बाद चित्रकूट एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन पहुंची। वह 12 मिनट तक गंगाघाट में रुकी रही। शाम 7:08 बजे रवाना हो सकी। 

स्टेशन मास्टर ने बताया कि कानपुर सेंट्रल में जगह न मिल पाने से ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल सका जिससे वह खड़ी रहीं। ट्रेनों के खड़ी रहने से सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कत रही। वह गंतव्य को जाने में लेट हुए।

अंत्योदय एक्सप्रेस से गोवंश की मौत

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर देर शाम लगभग 7:25 बजे अप ट्रैक से कानपुर की अोर जा रही बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस से एक गोवंश टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे ट्रेन लगभग 10 मिनट तक खड़ी रही। शाम के समय कानपुर सेंट्रल में जगह न मिलने से हालत यह रही कि चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत लगभग छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।

यह भी पढ़ें- कानपुर के अनवरगंज स्टेशन पर इंटरलांकिग का काम, आज से 4 नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

यह भी पढ़ें- यूपी को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 43 मिनट की देरी से पहुंची कानपुर सेंट्रल, जानें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।