विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 43 मिनट की देरी से पहुंची कानपुर सेंट्रल, जानें पूरा शेड्यूल

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM (IST)

कानपुर सेंट्रल से नई वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ...और पढ़ें

सेंट्रल स्टेशन में वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी (दाएं से बाएं )। जागरण

सेंट्रल स्टेशन में वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी (दाएं से बाएं )। जागरण

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी मिली

  2. ट्रेन 43 मिनट देरी से पहुंची, पांच मिनट का ठहराव रहा

  3. सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर में बुलेट ट्रेन की घोषणा की

जागरण संवाददाता, कानपुर। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत माता के जयघोष के साथ कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों सहित सहित यात्रियों की भीड रही। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, एमएलसी अरुण पाठक ने रवाना किया।

ट्रेन के कानपुर सेंट्रल आने का समय रात 8:05 बजे निर्धारित था जबकि 43 मिनट देरी से 8.48 बजे पहुंची। पांच मिनट ठहराव के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन के चालक अरशद को माला पहनाकर सम्मानित किया। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़, गाजियाबाद होकर नई दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेन के स्वागत के लिए सेंट्रल स्टेशन पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय रेलवे के विस्तार पर दर्शाया।

बुलेट ट्रेन की मिली सौगात

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से अपने शहर को सौगात मिली है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को कानपुर सेंट्रल पर स्टाप देने तथा गाजियाबाद में ठहराव का निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री ने कानपुर में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाने की घोषणा की है। अपने शहर को भविष्य में और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

वाराणसी से ट्रेन शेड्यूल

ट्रेन वाराणसी से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे् भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी। प्रयागराज रात 10:35 बजे पहुंचेगी, यहां पांच मिनट का ठहराव लेकर 10:40 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल रात 12:40 बजे आएगी, पांच मिनट रुकने के बाद 12:45 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी, वहां पांच मिनट का ठहराव लेगी, गाजियाबाद सुबह 5:25 बजे पहुंचेगी, नई दिल्ली सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी।


दिल्ली से ट्रेन शेड्यूल

तथा नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर गाजियाबाद रात 10:13 बजे पहुंचेगी। वहां से 10:15 बजे रवाना होकर अलीगढ़ रात 11:20 बजे पहुंचेगी। वहां से 11:23 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल रात 2:45 बजे आएगी। यहां से 2:50 बजे रवाना होकर प्रयागराज सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज से 5:10 बजे रवाना होकर वाराणसी सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर बनेंगे 5 नए हैंगर, चार्टर्ड विमानों की पार्किंग होगी आसान; 2 महीने में पूरा होगा काम

यह भी पढ़ें- रेलवे कोच-बोगी डिजाइन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, IIT Kanpur में खुलेगा उत्कृष्टता केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।