विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर बनेंगे 5 नए हैंगर, चार्टर्ड विमानों की पार्किंग होगी आसान; 2 महीने में पूरा होगा काम

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:21 PM (IST)

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमानों की पार्किंग के लिए पांच नए हैंगर बनाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी यूवाई एविएशन ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव से पहले चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार की राह खुल गई है 

  2. यूवाई एविएशन को मिली जिम्मेदारी, दो महीने में काम पूरा करने की तैयारी

  3. विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के विमानों के लिए अहम होगी सुविधा

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार की राह खुल गई है। एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग की लिए पांच हैंगर की सुविधा जल्द मिलने लगेगी। इसकी जिम्मेदारी यूवाई एविएशन को मिली है। हैंगर बनाने पर काम शुरू हो गया है। दो माह बाद यह सुविधा देने की तैयारी है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों और बड़े नेताओं के चार्टर्ड प्लेन की आवाजाही को देखते हुए अब शहर में यह सुविधा अहम होगी।

चुनावी सभाओं के दौरान चार्टर्ड प्लेन उतारने के साथ उनकी सुरक्षित पार्किंग मिलेगी। विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता हेलिकाप्टर से जनसभाओं में पहुंचते हैं। ऐसे में एक ही दिन में कई हेलिकाप्टरों की आवाजाही होने पर पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पार्किंग की पड़ी थी जरूरत

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के अति विशिष्ट लोग पहुंचे थे। विमानों की सीमित पार्किंग की व्यवस्था के कारण प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमान समेत चार के विमानों के पार्किग आरक्षित की गई थी। तब सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के फिल्म स्टार पवन कल्याण के चार्टर्ड विमानों की पार्किंग चकेरी एयरपोर्ट पर कराई गई थी। इन दोनों के साथ ही 11 अति विशिष्ट लोगों को अयोध्या में छोड़ने के बाद उनके विमानों की पार्किंग चकेरी एयरपोर्ट पर ही कराई गई थी।

दूसरे दिन यहां से यह विमान अयोध्या पहुंचे थे और अति विशिष्ट लोगों को लेकर गंतव्य तक पहुंचे थे। तभी से यहां पार्किंग के लिए हैंगर की आवश्यकता जताई जा रही थी। अब यहां पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पांच हैंगर बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था यूवाई एविएशन को दी गई है।

जमीन आवंटन प्रक्रिया पूरी

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से अनुमति और किराए पर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि एयरपोर्ट पर जल्द विमानों के लिए हैंगर की सुविधा मिलने लगेगी। हैंगर बनने के बाद पार्किंग का किराया तय होगा।

नए टर्मिनल पर यह सुविधाएं

 

  • एक साथ तीन तीन हवाई जहाज खड़े होने की व्यवस्था
  • डिपार्चर साइड में 300 व एराइवल साइड में 150 यात्रियों के बैठने की क्षमता
  • टर्मिनल पर 150 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था


नए टर्मिनल की विशेषताएं

 

  • 6243 वर्गमीटर में बने नए टर्मिनल का कुल भूमि का क्षेत्रफल 50 एकड़ का
  • 400 यात्रियों की एक साथ आवाजाही हो सकती है
  • आठ चेक इन काउंटर से यात्रियों के लिए त्वरित आवाजाही होती है
  • 850 वर्ग मीटर में फैले कंसेशियर एरिया में खरीदारी व भोजन की विविध रेंज पेश करने की क्षमता
  • दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए स्पर्श पथ प्रविधान भी है।
  • नए टर्मिनल को जीआरआइएच-4 रेटिंग मिली है।
  • टर्मिनल भवन ऐसा बनाया गया है जिसे भविष्य में दोनों तरफ बढ़ाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें, 31 अक्टूबर के कानपुर मंडी से ताजा भाव

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद पेश की मिसाल, मशरूम की खेती से बदली किस्मत, जानिए नीरज पांडेय की सफलता की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।