विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के अनवरगंज स्टेशन पर इंटरलांकिग का काम, आज से 4 नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:29 PM (IST)

अनवरगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम के कारण 2 से 4 नवंबर तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अनवरगंज स्टेशन पर 2 से 4 नवंबर तक इंटरलॉकिंग कार्य।

  2. कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त या पुनर्निर्धारित की गईं।

  3. कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी या स्टेशन बदलेंगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अनवरगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के काम को लेकर आज से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसको लेकर चार नवंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन में बदलाव भी किए हैं।


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि दो से चार नवंबर तक ट्रेन नंबर 64607 झांसी-कानपुर सेंट्रल ट्रेन गोविंदपुरी तक ही आएगी। ट्रेन नंबर 55348 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन दो-तीन नवंबर को रावतपुर तक चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज ट्रेन रावतपुर से चलेगी। तीन नवंबर को 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही आएगी। वहीं चार नवंबर को 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से चलेगी।

चार नवंबर को कई ट्रेनें निकलेंगी देरी से

सीपीआरओ ने बताया कि रीशेड्यूलिंग में कानपुर सेंट्रल-खजुराहो एक्सप्रेस दो-तीन नवंबर को 50 मिनट तथा चार नवंबर को 90 मिनट देरी से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 54155 कानपुर सेंट्रल- अनवरगंज दो व तीन नवंबर को 90 मिनट, जबकि चार नवंबर को 180 मिनट रीशेड्यूल रहेगी।

 

 

यह भी पढ़ें- Kanpur Murder: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचा युवक, पति और परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

यह भी पढ़ें- CBI-ED अधिकारी बनकर डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 48 लाख, कानपुर पुलिस ने बिहार से आरोपित को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।