विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Murder: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचा युवक, पति और परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:55 PM (IST)

कानपुर के गंभीरपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसके पति और परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में प्रेमिका के घर प्रेमी की हत्या

  2. पति और परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

  3. महिला और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शनिवार रात एक महिला के घर पहुंचे प्रेमी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। भोर पहर स्वजन शव लेकर साढ़ थाना पहुंच गए तो पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला और उसके पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला और उसकी सास को पुलिस ने पकड़ा है। बाकी आरोपित भागे हुए हैं।

गांव निवासी विजय प्रकाश उर्प पप्पू तिवारी का 28 वर्षीय बेटा अतुल उर्फ गोपाल बारीगांव स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था। समय मिलने पर वह आटो भी चलाता था। बताया गया कि गांव निवासी विकास अवस्थी की पत्नी सुमन से उसके अवैध संबंध थे। शनिवार रात वह आटो लेकर देर रात लौटा और घर के बाहर ही सो गया। पुलिस के मुताबिक विकास की पत्नी के फोन करने पर अतुल रात को उससे मिलने पहुंचा था।

इसी दौरान विकास और घर के अन्य लोग जाग गए और लाठी-डंडों से अतुल को जमकर पीटा। इसके बाद उसके घर पर सूचना दी। घायल अतुल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर साढ़ थाना आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अतुल के पिता विजय प्रकाश ने विकास, उसके पिता कालिका प्रसाद उर्फ कल्लू, मां बबली, भाई मोहित, विकास की पत्नी सुमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस को आरोपित के घर में सुमन और उसकी सास बबली ही मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोग भाग निकले थे। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर के कजड़नपुरवा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! 150 पुलिसकर्मियों ने ली 60 से 70 घरों की तलाशी, ड्रोन से निगरानी

यह भी पढ़ें- कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर के सचेंडी में मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।