विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर के सचेंडी में मिला शव

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:21 PM (IST)

कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उनका शव कानपुर के सचेंडी में मिला, पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।

कालपी नगर के अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो व कानपुर में शव मिलने के बाद बिलखते स्वजन। जागरण

कालपी नगर के अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो व कानपुर में शव मिलने के बाद बिलखते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. कालपी अधिवक्ता अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या

  2. अपहरण के बाद कानपुर के सचेंडी में मिला शव

  3. पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है

जागरण संवाददाता, उरई। कालपी नगर के अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की कार सवार से हुए अपहरण कर हत्या कर दी गई। शव रविवार सुबह कानपुर के सचेंडी में मिला है।

उनके पुत्र ने बताया कि तीन लोग उनके पिता को डिजायर कार में बैठाकर कानपुर की ओर ले गए। पहले लगा कि वह घर आ जाएंगे लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे तो कालपी कोतवाली जाकर अपहरण की तहरीर दी। रात में ही पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

kalpi bar association president gayadeen ahirwar murder

नहर के पास ढका गया शव। जागरण

रविवार सुबह सूचना मिली कि कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र में उनका शव मिला है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि घटना किस वजह से अंजाम दी गई और कौन लोग इसमें शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है।

कालपी के मुहल्ला कागजीपुरा निवासी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार शनिवार को उरई आए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटे तो पुत्र के साथ स्कूटी पर बैठकर जाने लगे। तभी रास्ते में स्विफ्ट डिजायर कार सवार तीन लोग पीछे से आए और उन्हें आवाज देकर रोका।

झांसी-कानपुर हाईवे किनारे दुर्गा मंदिर के पास गयादीन पुत्र की स्कूटी से उतरे तो कार में सवार तीन लोग उनके पास आए और उनके पैर छुए। इसके बाद उनसे कहा कि चलो कुछ नाश्ता हो जाए। गयादीन उनके साथ कार में बैठ गए। इसके बाद तीनों कार सवारों ने तेजी से कार आगे बढ़ाई और कानपुर की तरफ चले गए। इसके बाद पुत्र घर आया।

kalpi bar association president gayadeen ahirwar murder (1)

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। जागरण

देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो पुत्र ने उन्हें फोन लगाया लेकिन फोन स्विच आफ आया। अनहोनी की आशंका को लकर वह तुरंत कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की तुरंत जांच शुरु कर दी।

अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी भी इस सूचना के बाद कोतवाली पहुंचे थे। रविवार की सुबह उनका शव कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र में मिला है। जेब से मिले आइकार्ड से उनकी पहचान हुई तो मामले की सूचना कालपी पुलिस व उनके पुत्र को मिली। पुलिस से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सीओ राजेश कमल ने बताया कि हत्या की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है जिससे कि आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kalpi Advocate Murder Case: चाचा कहकर बुलाया, फिर कर दी हत्या! कालपी बार संघ अध्यक्ष के मर्डर की खौफनाक कहानी

यह भी पढ़ें- उरई में नशे की लत से परेशान पिता ने बेटे की हत्या कराई, चार गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।