विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उरई में नशे की लत से परेशान पिता ने बेटे की हत्या कराई, चार गिरफ्तार

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:02 PM (IST)

उरई में एक पिता ने अपने नशेड़ी बेटे रहीस उर्फ शानू की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पिता ने नशेड़ी बेटे की हत्या की सुपारी दी

  2. नशा मुक्ति केंद्र से लाकर कार में गला घोंटा

  3. शव भिंड में फेंका, पिता सहित चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उरई। मुहल्ला बजरिया निवासी रशीद अंसारी ने अपने बड़े पुत्र के नशे की लत से परेशान होकर उसकी हत्या कराने की योजना बनाई। इसके बाद तीन युवकों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी और बेटे को ग्वालियर नशा मुक्ति केंद्र से लिवाकर सुपारी देने वालों के हवाले कर दिया।

तीनों ने अर्टिगा कार में उसकी 26 अक्टूबर की रात रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर मध्य प्रदेश के कोतवाली देहात भिंड क्षेत्र में फेंक दिया। 27 को शव मिलने के बाद भिंड पुलिस ने जांच की तो गाड़ी के नंबर से पुलिस शुक्रवार की रात शहर आई और कोतवाली पुलिस की मदद से पिता व तीनों हत्यारों को गिरफ्तार करके ले गई।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मुहल्ला बजरिया निवासी रशीद अंसारी का बड़ा बेटा 27 वर्षीय रहीस उर्फ शानू काफी समय से नशे का लती हो गया था। इस कारण रशीद ने उसे ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कई बार बेटे ने कहा कि वह ठीक हो तो उसे घर लाए लेकिन फिर से वह नशे के लिए घर के सामान तोड़फोड़ करने लगा यहां तक कि घर में आग लगाने के उद्देश्य से सिलिंडर में लगा रेगुलेकर खुला छोड़ देता था।

इससे परेशान होकर कुछ दिन पहले रशीद ने बेटे को नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। इसके बाद उसे रास्ते हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। रशीद ने शहर के शिवपुरी निवासी गुड्डू व मुन्ना, माहिल के पास निवासी इजरायल से संपर्क किया। उन्हें अपने पुत्र को ठिकाने लगाने के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी।

26 अक्टूबर को रशीद अंसारी नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा और पुत्र को वहां से निकालकर तीनों आरोपितों के साथ कार में बैठाकर कहा कि वह आ रहा पीछे से। इसके बाद तीनों ने कार में ही रस्सी से कसकर उसकी हत्या कर दी और बोरे में शव भरकर देहात कोतवाली भिंड क्षेत्र में फेंककर भाग आए थे।

मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच की तो अर्टिगा कार का नंबर एक कैमरे में दिखा और उसी आधार पर पूरा मामला राजफाश हो गया। शुक्रवार की रात मध्य प्रदेश पुलिस रशीद अंसारी, मुन्ना, गुड्डू व इजरायल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।