विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kalpi Advocate Murder Case: चाचा कहकर बुलाया, फिर कर दी हत्या! कालपी बार संघ अध्यक्ष के मर्डर की खौफनाक कहानी

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:50 PM (IST)

कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या से सनसनी फैल गई है। उन्हें केस फाइल के बहाने बुलाकर ...और पढ़ें

कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का नहर किनारे मिला शव। जागरण

कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का नहर किनारे मिला शव। जागरण

HighLights

  1. कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या

  2. केस फाइल के बहाने बुलाकर किया गया अगवा

  3. कानपुर की नहर में मिला अधिवक्ता का शव

जागरण टीम, जालौन/कानपुर। कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या से सनसनी फैल गई है। गयादीन अहिरवार को केस की फाइल देने के बहाने बुलाया और फिर सफेद कार में अगवा कर लिया। बेटा स्कूटी से पीछे दौड़ा, लेकिन कार आंखों से ओझल हो गई। अगले दिन कानपुर में नहर में उनका शव मिला तो अपहरण और हत्या की खौफनाक कहानी का पर्दाफाश हुआ।

गयादीन अहिरवार करीब 45 वर्षों से वकालत कर रहे थे। सिविल और आपराधिक मामलों की पैरवी में उनकी पहचान थी। आठ मई 2026 को हुए चुनाव में वह चौथी बार कालपी बार संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

शनिवार31 अक्टूबर को वह मुकदमों की पैरवी के लिए उरई कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने फोन कर परिवार को बताया कि वह लौट रहे हैं। साथ ही बेटे से मुन्ना फुल पावर चौराहे से उन्हें स्कूटी पर लेने आने को कहा। उन्होंने बताया था कि एक मुवक्किल से दुर्गा मंदिर के पास केस की फाइल लेनी है।

बेटा हर्ष उन्हें लेने दुर्गा मंदिर चौराहे पहुंचा तो वहां बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। हर्ष के मुताबिक, कार में पहले से तीन लोग मौजूद थे। इनमें से दो युवक नीचे उतरे और गयादीन से कहा, 'चाचा, थोड़ा चाय-नाश्ता कर लीजिए, इसके बाद फाइल देते हैं।' इसके बाद आरोपित उन्हें कार में बैठाकर आलमपुर चौराहे की तरफ हाईवे पर निकल गए।

हर्ष ने स्कूटी से कार का पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार के चलते वह आगे निकल गई। इसके बाद से गयादीन का कोई पता नहीं चला। मामले में कालपी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उनकी सूचना पर गुजैनी पुलिस ने गंभीरपुर के पास नहर से शव बरामद किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। हत्या में इस्तेमाल किया गया जैक भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर के सचेंडी में मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।