Unnao News: विवाहित मौसी और युवक की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
उन्नाव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और उसकी रिश्ते की मौसी ने आम के पेड़ से लटककर जान ...और पढ़ें

HighLights
उन्नाव में युवक और विवाहित मौसी ने की आत्महत्या
प्रेम प्रसंग में परिवार के विरोध के बाद उठाया कदम
दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, उन्नाव। विवाहित महिला से प्रेमप्रसंग में परिवार के बाधा तो युवक ने अपनी हमउम्र रिश्ते की मौसी के साथ पेड़ से लटककर जान दे दी। रविवार शाम लगभग चार बजे प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ से लटका मिलने मिलने पर सनसनी फैल गई।
युवक की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी। जिस समय महिला के स्वजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो उसी समय बेटी के लटके मिलने की जानकारी उन्हें मिली।युवक शनिवार शाम छह बजे जबकि महिला रात 12 बजे के बाद घर से निकली थी।
पुरवा क्षेत्र के एक गांव के अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय युवक का इसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मां की बुआ की 20 वर्षीय बेटी (मौसी) तीन माह से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवती की नवंबर 2025 में शादी हुई थी। तीन माह तक उसका ससुराल आना-जाना रहा, इसके बाद से वह ससुराल न जाकर मायके में रह रही थी।
तीन माह पहले युवक धान की बेड़ लेने युवती के घर गया था। इसी दौरान उसका प्रेमप्रसंग हो गया। प्रेमी ने महिला को एक मोबाइल दिया था। शनिवार को महिला मोबाइल से प्रेमी से बात कर रही थी। उसकी मां ने बात करते देखा तो मोबाइल के बारे में पूछताछ की।
इस पर उसने प्रेमी का नाम लिया तो मां ने रिश्तों की मर्यादा भुला देने की उलाहना देकर जमकर फटकार लगाई और मोबाइल छीनकर उसे चार्जिंग पर लगा दिया। महिला से चुपके से मोबाइल लिया और इसकी जानकारी प्रेमी युवक को दी। दोनों ने घर से निकलने की योजना बनाई।
शनिवार शाम पांच युवक घर से निकला। रात 12 बजे के बाद प्रेमिका भी घर से निकल गई। रविवार शाम लगभग चार बजे दोनों के शव बिहार क्षेत्र के भैरमपुर से 200 मीटर दूर गड़रियाखेड़ा में बाग में आम के पेड़ लटके मिले। महिला का शव दुपट्टे से व अमन गमछे से लटका मिला।
खेत में काम करने वाले किसानों ने देखा तो एक किमी दूर चौकी पाटन पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल की मदद से उसके स्वजन को घटना की जानकारी दी। उधर महिला की खोजबीन कर रहे स्वजन पुरवा कोतवाली गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। वहीं उन्हें बेटी का शव लटका होने की जानकारी पुलिस से मिली।
बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि किसी तरह का सुसाइड लेटर नहीं मिला है। दोनों के स्वजन को जानकारी दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर में शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं... दूसरी मंजिल से 14 माह की बेटी को फेंककर कूदी महिला
यह भी पढ़ें- UP Cabinet Decision: दीपावली-होली पर मुफ्त गैस सिलिंडर, कानपुर के 1.95 लाख उज्ज्वला परिवारों को राहत
