विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Cabinet Decision: दीपावली-होली पर मुफ्त गैस सिलिंडर, कानपुर के 1.95 लाख उज्ज्वला परिवारों को राहत

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:05 PM (IST)

कानपुर में उज्ज्वला योजना के 1.95 लाख परिवारों को दीपावली और होली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर मिलेंगे। यह फैसला ...और पढ़ें

गैस सिलिंडर।

गैस सिलिंडर।

HighLights

  1. कानपुर के 1.95 लाख उज्ज्वला परिवारों को मिलेगी राहत

  2. दीपावली और होली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर

  3. आधार लिंक बैंक खाता धारक ही होंगे पात्र

जागरण संवाददाता, कानपुर। महंगाई के कारण उज्ज्वला योजना के हजारों लाभार्थी गैस कनेक्शन होने के बावजूद नियमित रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार के कैबिनेट फैसले से कानपुर नगर के करीब 1.95 लाख उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

सरकार ने दीपावली और होली पर दो निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल देने का निर्णय लिया है। पहला मुफ्त रिफिल अक्टूबर-दिसंबर 2026 और दूसरा जनवरी-मार्च 2027 के बीच मिलेगा। योजना का लाभ उन्हीं पात्र लाभार्थियों को मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक और आधार प्रमाणीकरण पूरा होगा।

जनपद में तीनों तेल विपणन कंपनियों के कुल 1,95,957 उज्ज्वला कनेक्शन हैं। इनमें इंडेन आयल के 95,754, भारत पेट्रोलियम के 41,990 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 58,213 उपभोक्ता शामिल हैं। हालांकि जिले में अब तक केवल 10,158 उपभोक्ताओं ने ही गैस सिलिंडर रिफिल कराया है। इंडेन आयल के 5,390, भारत पेट्रोलियम के 1,263 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 3,505 उपभोक्ताओं ने रिफिल कराया है।

सरकार का मानना है कि मुफ्त सिलिंडर मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का गैस पर खर्च कम होगा और लकड़ी व अन्य पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता भी घटेगी। इससे स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

ऐसे समय में जब रसोई गैस की कीमतें गरीब परिवारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं, यह निर्णय कानपुर के लाखों लाभार्थियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। 

कानपुर नगर में उज्ज्वला योजना

गैस कनेक्शन और रिफिल के आंकड़े

कुल उज्ज्वला कनेक्शन

गैस कंपनी कनेक्शन की संख्या
इंडेन ऑयल 95,754
भारत पेट्रोलियम 41,990
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 58,213
कुल कनेक्शन 1,95,957

अब तक रिफिल कराने वाले

गैस कंपनी रिफिल कराने वाले
इंडेन ऑयल 5,390
भारत पेट्रोलियम 1,263
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 3,505
कुल रिफिल कराने वाले 10,158