विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में बर्बरता का Video Viral... महिला से मिलने पहुंचा पुरुष मित्र, देवरों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा 

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:40 PM (GMT+05:30)

उन्नाव में एक महिला ने अपने पांच देवरों पर उसे और उसके पुरुष मित्र को पेड़ से बांधकर पीटने का ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. महिला और पुरुष मित्र को देवरों ने पेड़ से बांधा।

  2. पति की मौत के बाद महिला ससुराल में रह रही थी।

  3. पुलिस ने पांच देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। पति की मौत के बाद बच्चों के साथ ससुराल में रह रही महिला ने अपने पांच देवरों पर उसे व उसके पुरुष मित्र को पेड़ से बांधकर पीटने व प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।


सदर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले जहरीला कीड़ा काटने से उसके पति की मौत हो गई थी। 12 जुलाई को शाम सात बजे उसका पुरुष मित्र मदद के लिए घर आया था। पांच देवरों ने शक के आधार पर उसे व मित्र को पेड़ से बांधकर पीटा।

पीड़िता का आरोप है कि 16 सितंबर को वह माता-पिता और दादी के साथ ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। 15 नवंबर को दोबारा ससुराल जाने पर आरोपितों ने मारपीट कर भगा दिया। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पांच देवरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

इधर, दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटने का आरोप

माखी क्षेत्र के हुलासखेड़ा निवासी माधुरी ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी 2025 को उसका विवाह आशीष कुमार से हुआ था। पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति आशीष, सास शांती देवी, ससुर लालू प्रसाद समेत अन्य ससुरालीजन दो लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा जाता और कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता था।

सितंबर 2025 में गर्भवती होने के दौरान मारपीट से उसे चोटें आईं। 24 दिसंबर को उसने बेटी शिवांशी को जन्म दिया। आरोप है कि सात अक्टूबर 2026 को पति समेत ससुरालीजनों ने उसे बेटी सहित घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालजन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur परीक्षा में नकल का भंडाफोड़, उन्नाव में परीक्षा खत्म होने के बाद भी हल किए जा रहे थे प्रश्नपत्र, परीक्षा निरस्त

यह भी पढ़ें- उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल: एडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।