विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSJMU Kanpur परीक्षा में नकल का भंडाफोड़, उन्नाव में परीक्षा खत्म होने के बाद भी हल किए जा रहे थे प्रश्नपत्र, केंद्र निरस्त

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:12 PM (IST)

सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में उन्नाव के आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नकल पकड़ी गई। परीक्षा नियंत्रक ने समय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसजेएमयू के पर्यवेक्षकों ने उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरएस गर्ल्स डिग्री कालेज में पकड़ा नकल का खेल

  2. परीक्षा नियंत्रक ने नियमों के उल्लंघन पर संबंधित परीक्षा केंद्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, कानपुर। सीएसजेएमयू की ओर से कराई जा रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन सोमवार को उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरएस गर्ल्स डिग्री कालेज के परीक्षा हाल में नकल का खेल पकड़ा गया। पर्यवेक्षकों ने परीक्षा का समय खत्म होने के बाद भी प्रश्नपत्र हल करते हुए परीक्षार्थियों को पकड़ा।

गंभीर अनियमितताएं मिलने पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने तीनों पालियों की परीक्षा और कालेज में केंद्र निरस्त करने की कार्रवाई की है। अब अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय, फतेहपुर चौरासी, मां शांति देवी महाविद्यालय, बहटा मुजावर, अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय, उन्नाव के छात्र व छात्राएं दूसरे केंद्रों पर जाकर परीक्षा देंगे।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सोमवार को तीनों पालियों की परीक्षा के दौरान आरएस गर्ल्स डिग्री कालेज में रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र से निकलने पर उन्हें परीक्षा हाल में गड़बड़ी होने की जानकारी मिली। पर्यवेक्षक दोबारा महाविद्यालय पहुंचे और निरीक्षण के दौरान पाया कि परीक्षा अवधि खत्म होने के बाद भी लगभग सभी छात्र-छात्राएं दोबारा प्रश्नपत्र हल कर रहे थे।

इतना ही नहीं, तीनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट भी खुले मिले। इसे परीक्षा की गोपनीयता, अनुशासन और निर्धारित नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों पालियों में हुई परीक्षाओं के साथ कालेज में केंद्र निरस्त कर दिया गया। 

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन पर संबंधित परीक्षा केंद्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- मीटर से उठी चिंगारी ने मचाई तबाही, 8 स्कूटर-3 बाइक जलकर राख, 7-8 धमाकों से दहली 6 मंजिला इमारत

यह भी पढ़ें- कानपुर राधिका अपार्टमेंट बना आग का पिंजरा, फंसे 12 परिवार, दो की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।