उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल: एडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले
शासन ने उन्नाव में अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। एडीएम वित्त एवं ...और पढ़ें

HighLights
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील गोंड का लखनऊ तबादला हुआ।
अयोध्या से राजेश मिश्रा उन्नाव के नए एडीएम बने।
दो तहसीलदार और पांच नायब तहसीलदार जिले से बाहर।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। शासन ने अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर गैर जनपद तबादला किए हैं। जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ बनाया गया है।
वहीं दो तहसीलदार और पांच नायब तहसीलदार का भी स्थानांतरण दूसरे जनपदों में किया गया है। खास बात यह है कि जिले से दो तहसीलदार जा रहे हैं और चार तहसीलदार आ रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। अब एडीएम वित्त एवं राजस्व के पदभार अयोध्या से आ रहे राजेश मिश्रा संभालेंगे।
तहसीलदार सफीपुर अविनाश चौधरी को कुशीनगर, तहसीलदार न्यायिक बांगरमऊ साक्षी राय का देवरिया स्थानांतरण किया गया है। वहीं जिले में चार नए तहसीलदार दूसरे जनपदों से उन्नाव आ रहे हैं।
दूसरे जनपदों से आ रहे तहसीलदारों में झांसी से ज्ञानप्रकाश, चित्रकूट से रामसुधार, प्रयागराज से बृजेश कुमार द्वितीय और पियूष भार्गव ललितपुर से उन्नाव आ रहे हैं। जिले में तैनात नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी का रायबरेली, अनुपमा देवी का कानपुर देहात, विजय रंजन श्रीवास्तव का हरदोई और यशवंत सिंह का वाराणसी, वैभव अग्रवाल का बहराइच स्थानांतरण हुआ है।
स्थानांतरित नायब तहसीलदारों के स्थान पर लखनऊ से रुचि गुप्ता, आस्था पांडेय व ऐश्वर्या नंदा, औरैया से हरिकिशोर, प्रयागराज से नैनसी शुक्ला, कानपुर नगर से भव्या उपाध्याय, ऋचा सचान तथा खीरी से वीरेंद्र कुमार उन्नाव आएंगे। सभी यहां नायब तहसीलदार का पदभार संभालेंगे।