कुंडा विधायक के बयान को पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह का समर्थन, यूजीसी का नया नियम कभी लागू नहीं होगा
पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के यूजीसी नियमों के खिलाफ बयान का समर्थन ...और पढ़ें

बीघापुर के रिशाल खेड़ा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह। जागरण
HighLights
यूजीसी के नए नियम कभी लागू नहीं होंगे।
बृज भूषण सिंह ने 'दबदबा' शब्द का प्रयोग किया।
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के बयान का समर्थन किया।
संवाद सहयोगी, पाटन (उन्नाव)। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) पर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यूजीसी का नया नियम कभी लागू नहीं होगी। कहा कि इसमें नियम एक समान नहीं रखे गए हैं। उन्होंने कई बार ‘दबदबा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'दबदबा था, दबदबा हैं और दबदबा बना रहेगा।
क्षेत्र के धानीखेड़ा में नवनिर्मित रिसार्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में सोमवार को पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूजीसी नहीं लागू होगा। मालूम हो कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम-2026 को लेकर देशभर में विरोध हुआ था। इन नियमों का उद्देश्य कालेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकना हैं।
इसके तहत शिक्षण संस्थानों में इक्विटी कमेटी, समान अवसर केंद्र और हेल्पलाइन बनाना अनिवार्य किया गया। हालांकि सामान्य वर्ग के लोगों ने नियमों पर आपत्ति जताई। उनका कहना हैं कि जातिगत भेदभाव की परिभाषा में सामान्य वर्ग को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई हैं। साथ ही झूठी शिकायतों पर कार्रवाई और कमेटियों में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं दिया गया।
कहना हैं कि नियम एकतरफा बनाए गए हैं। इसमें सभी को समान अधिकार नहीं दिया गया हैं। इसी पर ब्रजभूषण ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्वजों की धरती पर आए हैं, जो पुरवा विधानसभा क्षेत्र की पुरवा तहसील के रंजीत पुरवा में हैं।
कहा कि 2023 में कुश्ती पहलवानों के साथ कई पार्टियां उनके खिलाफ थीं और उन्हें हटाना चाहती थीं, लेकिन असफल रहीं। इस दौरान उन्होंने राव राम बक्स सिंह और बेनी माधव सिंह को नमन किया। कहा कि युवाओं और किसानों से खेती-किसानी व गाय-भैंस की सेवा करने में शर्म महसूस न करने और इस पर गर्व करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बचपन में वह भी खेती-किसानी करते थे। आगामी जनवरी में अपने पैतृक क्षेत्र में आयोजित होने वाली राष्ट्र कथा के लिए उन्होंने बैसवारा के निवासियों, खासकर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंतराजय सिंह गोल्डी और अरविंद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के बृजेंद्र प्रताप सिंह राजू ने हल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग सिंह शिवम ने आभार जताया।
हेलीकाप्टर देखने जुटे ग्रामीण
समारोह स्थल के पास बने हेलीपैड पर हेलिकाप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बृज भूषण के उतरते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
'वो भाई हैं मेरे, बहुत डरता हूं मैं उनसे'
उन्नाव : पुरवा विधायक अनिल सिंह के पूर्व में दिए गए बयान पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वो भाई हैं मेरे, मैं बहुत डरता हूं उनसे। मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा गया कि विधायक अनिल सिंह ने कहा था कि दबदबा अनिल सिंह का है, उनका ही रहेगा, वो आए थे चले गए। इस सवाल के जवाब में बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वह भाई है मेरे, मैं उनसे बहुत डरता हूं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।