Unnao News प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, बेटे के सामने मां को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को मिला खून से सना शव
Murder In Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेम प्रसंग में कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी प्रेमी की महिला ने अनदेख ...और पढ़ें

उन्नाव, जेएनएन। घर में घुसे पड़ोसी युवक ने बेटे की आंखों के सामने उसकी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां को बचाने के प्रयास में बेटा भी घायल हो गया। शोर सुन पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने आरोपित से पूछताछ शुरू की है। सफीपुर कस्बे के बाकरगंज निवासी अनिल की पड़ोसी 40 वर्षीय रिंकी से गहरी नजदीकी थी। कुछ दिन से दोनों में मनमुटाव चल रहा था। रिंकी लगातार अनिल को अनदेखा कर रही थी। अनिल उसकी अनदेखी से आहत था। रविवार सुबह रिंकी का पति नित्यक्रिया के लिए चला गया। इसी बीच अनिल कुल्हाड़ी लेकर रिंकी के घर में घुस गया।
रिंकी को देख उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। 14 वर्षीय बेटा मां को बचाने की कोशिश में कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गया। चीख पुकार सुन मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अनिल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मुहल्ले में सनसनी फैली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।