विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में झपकी लगने से गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, महिला की मौत

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:28 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे एक महिला की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार पलटी।

  2. चालक को झपकी आने से हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. एक महिला की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल।

संवाद सहयोगी, सफीपुर(उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही क्रेटा कार चालक को झपकी लगने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठी महिला की मौत हो गई। पति, बेटी व एक साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।

एयर बैग खुलने से कार चला रहे दिवगंत महिला के भाई को गंभीर चोट नहीं आई। कार सवार परिवार बिहार राज्य से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जा रहा था। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पतालमें भर्ती कराया, जहां से एक को छोड़ अन्य को कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बिहार राज्य के गया जिले के सदर क्षेत्र के विश्व बिहार कालोनी निवासी सुजीत अपनी 40 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी, बेटी समृद्धि, साले अनिरुद्ध व एक साल के अनिरुद्ध के बेटे के साथ क्रेटा कार से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे।

बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 395 के पास सफीपुर के मवई ब्रह्मनान गांव के सामने कार चला रहे अनिरुद्ध को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सड़क किनारे लेटाया।

एंबुलेंस के साथ पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सुजीत की 40 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुजीत उनकी बेटी बेटी समृद्धि, व साले अनिरुद्ध के मासूम बेटे की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद अनिरुद्ध इतनी दहशत में था कि उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। उसने किसी तरह खुद को संभाला और स्वजन को जानकारी दी। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बेशर्म हो गए हो, ये हालत बनाकर रखी है आपने... चकरपुर मंडी में गंदगी देख मंडी सचिव पर भड़के मंडी निदेशक

यह भी पढ़ें- कानपुर में रातभर धधकती रही इंक फैक्ट्री, सुबह फिर भड़की आग; 20 फैक्ट्री और हॉस्टल खाली, केमिकल ड्रम फटने से दहशत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।