Move to Jagran APP

फारूख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद : साक्षी महाराज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2016 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 10:41 PM (IST)
फारूख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद : साक्षी महाराज

उन्नाव(जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में आपा खो दिया। अपने बयानों के कारण विवाद तथा सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया।

loksabha election banner

साक्षी महाराज ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कर दी। साक्षी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला व महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है। इन दोनों को बंटवारे में बड़ा मजा आता है। साक्षी महाराज ने महात्मा गांधी पर देश में बंटबारा और खून खराबा कराने का आरोप लगाया। फारुख अब्दुल्ला के पीएम मोदी पर हमले से बौखलाए साक्षी महाराज ने शाम को उन्नाव में अपने कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बयान दिया।

कालेधन से खेल रहे लोगों की दुकाने बंद

सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के 28 को भारत बंद के ऐलान पर कहा कि नोट की बंदी के बाद कालेधन से खेल रहे लोगों की दुकाने बंद हो गई हैं। इसी कारण यह लोग भारत बंद की बात कर रहे हैं। उन्होंने बंद के दिन किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि 28 नवंबर को बंद के दौरान यदि किसी तरह की कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए सीधे तौर विपक्ष जिम्मेदार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मुखालफत करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 10 रुपये के नोट के लिए जहां-तहां नाचने वाले मोदी को क्या कहेंगे।

अगली सर्जिकल स्ट्राइक पर होगा एक्सप्रेस-वे की बेनामी संपत्ति का खुलासा

सांसद साक्षी महाराज 21 नवंबर को हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के लोकार्पण को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा इसके निर्माण में बड़े घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जानते हैं कि अब दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनना है, इसी कारण से उन्होंने अधूरे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया। साथ ही कहा कि मोदी जब बेनामी संपत्ति को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो हाईवे के किनारे खरीदी गई बेनामी संपत्तियों को खुलासा होगा। उन्होंने कहा पाकिस्तान की तरह देश में भी सर्जिकल स्ट्राइक कर आस्तीन के सांपों को कुचलने की जरूरत हैं।

यह भी पढ़ें

भाजपा के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज का नया दावा

उत्तर प्रदेश में बसपा के मुकाबले सिर्फ भाजपा : मायावती

देश हित में काम कर रही है मोदी सरकार : तोगड़िया

विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिलेगा नोटबंद करने का जवाब : चौधरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.