विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर से टकराई कार, हेड कॉन्‍स्‍टेबल और उनके दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल

Published: Tue, 25 Feb 2025 10:30 AM (IST)

यूपी के उन्नाव जि‍ले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह कार डिवाइडर पार कर ट्रैवलर से टकरा गई। हादसे ...और पढ़ें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के जसरापुर के सामने लखनऊ की ओर जा रही सेंट्रो कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर पार कर ट्रैवलर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे लखनऊ सचिवालय में तैनात दीवान (हेड कॉन्‍स्टेबल) व उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पत्नी की हालत नाजुक है। हादसे के बाद कुंभ व अयोध्या से लौटकर दिल्ली जा रहा ट्रैवलर भी पलट गया। जिसमें बैठे सभी 30 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का सीएचसी बांगरमऊ में इलाज चल रहा है।

कानपुर देहात के अरौल क्षेत्र के आकिन गांव निवासी 35 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पुत्र विश्वेश्वर दयाल पुलिस विभाग में दीवान थे और मौजूदा समय में लखनऊ सचिवालय में तैनात थे। सोमवार रात वह पत्नी नंदिनी, तीन वर्षीय बेटे श्रेष्ठ और एक वर्षीय बेटी के साथ उरई जिला जालौन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे।

कार से लखनऊ जा रहे थे राघवेंद्र

मंगलवार सुबह वह अपनी सेंट्रो कार से सभी के साथ लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के सिरधरपुर के पास राघवेंद्र को झपकी लग गई। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही कार अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और लखनऊ की ओर से आ रही ट्रैवलर से टकराकर पलट गई। तेज टक्कर लगने से ट्रैवलर भी पलट गई।

ट्रैवलर सवार 30 श्रद्धालु घायल

हादसे के बाद ट्रैवलर सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने दोनों वाहनों को सीधा कर फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। कार सवार राघवेंद्र और उसके दोनों बच्चों को सीएचसी बांगरमऊ में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैवलर में सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए। 18 को अधिक चोटें आई हैं। सेंट्रो कार पुराने मॉडल की थी, जिससे उसमें एयरबैग नहीं थे।

ट्रैवलर सवार घायलों की सूची

  • मनीष निवासी हरीनगर, नई दिल्ली
  • चारु,निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • ईवानी निवासी हरीनगर नई दिल्ली
  • नीलम निवासी हरीनगर नई दिल्ली
  • दक्ष निवासी हरिनगर नई दिल्ली
  • अर्चना, निवासी अंबाला सिटी अंबाला
  • कृष्णा,हरीनगर ,नई दिल्ली
  • सोनू, हरीनगर नई दिल्ली
  • अनीता ठाकुर ,निवासी पंचकुला ,हरियाणा
  • कुलदीप निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • रचना निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • शांति भूषण निवासी अंबाला
  • अभिनव, अंबाला
  • कृष्णा निवासी बभहना, नई दिल्ली
  • रजनीश निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • रेशमी निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • सर्ग कुमार निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • सौम्या निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • मंजीत निवासी अंबाला सिटी
  • माया निवासी अंबाला सिटी
  • ममता निवासी अंबाला सिटी
  • चंद्रा, अंबाला सिटी
  • मंजू निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • मंजू निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • रंजू निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • परमेश्वर निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • मुनिव निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • अमित कुमार निवासी हरिनगर, नई दिल्ली
  • शिवम निवासी हरिनगर, नई दिल्ली

यह भी पढ़ें: कुंभ में स्नान कर कार से अयोध्‍या जा रहा था पर‍िवार, ट्रक की टक्‍कर से तीन लोगों की मौत; तीन घायल