विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुंभ में स्नान कर कार से अयोध्‍या जा रहा था पर‍िवार, ट्रक की टक्‍कर से तीन लोगों की मौत; तीन घायल

Published: Tue, 25 Feb 2025 09:40 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ...और पढ़ें

ट्रक की टक्‍कर के बाद बुरी तरह क्षति‍ग्रस्‍त स्‍कॉर्प‍ियो कार।
ट्रक की टक्‍कर के बाद बुरी तरह क्षति‍ग्रस्‍त स्‍कॉर्प‍ियो कार।

संवाद सूत्र, धनपतगंज (सुलतानपुर )। सुलतानपुर के धनपतगंज ब्‍लॉक में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी कूरेभार पर इलाज के लिये भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्‍टरों ने जिला अस्‍पताल रेफर कर द‍िया। 

बिहार प्रदेश के मोतिहारी जिले के निवासी सत्येन्द्र पांडे छह लोगों के साथ कार से कुंभ मेला से स्नान के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे जब वो कूरेभार टोल प्लाजा पर पहुंचे तब उनको पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोड दिया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जब माइल स्टोन 116 पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक UP-80 HT6038 ने जोर से टक्कर मार दी।

तीन लोगों की मौके पर मौत

टक्‍कर की वजह से पीछे बैठे तीन लोग शशि बाला देवी पत्नी सतेंद्र कांत पांडेय, सतेन्द्र कांत पांडेय पुत्र स्व जमुना प्रसाद पांडेय, रीता देवी पत्नी रविन्द्र नाथ तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकी तीन घायलों को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रतापगढ़ के ढकवा में पलटी कार, महिला श्रद्धालु की मौत

इससे पहले सोमवार को वाराणसी से काशी विश्वनाथ का दर्शन कर अयोध्या जा रही रही कार प्रतापगढ़ के ढकवा ओवब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने हरियाणा के ठोठवाड़ रेवाड़ी निवासी सरोज पत्नी अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में अरविंद पुत्र सूरजभान, कार चालक मनीष पुत्र अरविंद व प्रतिज्ञा पत्नी विनोद, चंद्रकला पत्नी विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर से टकराई कार, हेड कॉन्‍स्‍टेबल और उनके दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, 10 घायल; बचाव में जुटे लोगों पर भी गिरा दूसरा हिस्सा