Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: कलयुग की कामधेनु!...तेरह वर्ष से दोनों समय दे रही 12 लीटर दूध, शाहपुर नानेमऊ का मामला

    By Ajay Kumar SinghEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 03:37 PM (IST)

    एक गाय करीब तेरह वर्ष से लगातार दूध दे रही है। वह भी रोजाना दोनों वक्त में 12 लीटर। इसे लोग कलयुग की कामधेनु कहकर पुकारते हैं। शाहपुर नानेमऊ गांव निवासी पशु पालक की यह गाय यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। जानकार बताते हैं कि ऐसा संभव है। हालांकि लाखों में एक पशु इस तरह के होते हैं।

    Hero Image
    एक गाय करीब तेरह वर्ष से लगातार दूध दे रही है। वह भी रोजाना दोनों वक्त में 12 लीटर।

    अजय सिंह, सुलतानपुर। एक गाय करीब तेरह वर्ष से लगातार दूध दे रही है। वह भी रोजाना दोनों वक्त में 12 लीटर। इसे लोग कलयुग की कामधेनु कहकर पुकारते हैं। शाहपुर नानेमऊ गांव निवासी पशु पालक की यह गाय यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। जानकार बताते हैं कि ऐसा संभव है। हालांकि, लाखों में एक पशु इस तरह के होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उक्त गांव निवासी शुभम ने बताया कि हमें यह गाय सूरापुर निवासी व एडीओ पंचायत मामा सूर्यप्रकाश पांडेय ने वर्ष 2010 में दी थी। तब यह गर्भवती थी। 29 अप्रैल 2011 में इसने एक मृत बछड़े को जन्म दिया। उसके बाद से अब तक सुबह-शाम दूध दे रही है। दोपहर में आवश्यकता पड़ने पर भी दूध निकाल लेते हैं।

    उन्होंने बताया कि बछड़े को जन्म देने के सालभर बाद गाय हीट (यह गर्भधारण का लक्षण है) हुई। गर्भाधान के उपाय किए गए, इलाज भी किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लगातार 2017 तक यह प्रक्रिया विभिन्न चिकित्सकों के परामर्श व देखरेख में की गई, लेकिन गर्भ नहीं ठहरा। अंतिम बार वह इस साल जून में हीट हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Sanjay Singh की ग‍िरफ्तारी को लेकर भाजपा पर भड़कीं सपा सांसद ड‍िंपल यादव, कही ये बातें

    बकौल शुभम गाय फ्रीजियन नस्ल की है। इसकी सामान्य देखभाल करते हैं। खेत में तैयार हरा चारा, भूसा और जौ खिलाते हैं। बाजार का कोई चारा या आहार अब तक नहीं खिलाया। यह कभी बीमार भी नहीं हुई। कभी-कभी चरने के लिए खेत में भी बांध देते हैं। शुभम के पिता बृजभूषण मिश्र के अलावा चंद्रशेखर मिश्र, प्रशांत मिश्र कहते हैं कि इस तरह के पशु के बारे में अब तक कहीं और से जानकारी नहीं मिली। क्षेत्र में ऐसी कोई और गाय नहीं है जो इतने वर्ष से दूध दे रही है। इसे कलयुग की कामधेनु ही कहा जा सकता है।

    लाखों में एक मिलते हैं ऐसे पशु

    पशुधन प्रसार अधिकारी सूर्यप्रकाश सिंह कहते हैं वर्षों तक किसी पशु का दूध देना संभव है। हालांकि, इस तरह के पशु लाखों में एक मिलते हैं। उन्होंने ने बताया कि पशु जब बच्चे को जन्म देते हैं तो उनमें प्रोलैक्टिन हार्मोन उच्चस्तर का होता है। धीरे-धीरे इसका स्तर घटता है, वह दूध देना कम कर देते हैं। जिन पशुओं में यह हार्मोन उच्च स्तर पर बना रहता है, वह लगातार दूध देते रहते हैं। यह गाय भी ऐसी ही है, जो पशुपालक के लिए बेहद मुफीद है।

    यह भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार में घायल मासूम से मिलने BRD पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- ऐसी कार्रवाई करेंगे पीढ़ियां याद रखेंगी