Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Singh की ग‍िरफ्तारी को लेकर भाजपा पर भड़कीं सपा सांसद ड‍िंपल यादव, कही ये बातें

    समाजवादी पार्टी की सांसद ड‍िंपल यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा क‍ि पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा वाले समझ गए हैं क‍ि उनकी नीतियां पूरी तरह से विफल रही है। जनता में त्राहि-त्राहि है। इस बार लोग इसी संदेश के साथ वोट देने जाएंगे क‍ि उन्हें अपने परिवार अपने बच्चों के भविष्य को सुधारना है।

    By AgencyEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 02:37 PM (IST)
    Hero Image
    समाजवादी पार्टी सांसद ड‍िंपल यादव।- फाइल फोटो

    इटावा, एएनआई। आप नेता संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी व गिरफ्तारी को लेकर सपा सांसद ड‍िंपल यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। ड‍िंपल ने कहा क‍ि पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा वाले समझ गए हैं क‍ि उनकी नीतियां पूरी तरह से विफल रही है। जनता में त्राहि-त्राहि है। इस बार लोग इसी संदेश के साथ वोट देने जाएंगे क‍ि उन्हें अपने परिवार, अपने बच्चों के भविष्य को सुधारना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखि‍लेश यादव भी कर चुके हैं भाजपा पर वार

    इससे पहले सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने कहा था, "मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और आप नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार I.N.D.I.A इसी भाजपा का सफाया करेगी। ईडी, सीबीआई और आईटी इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"

    यह भी पढ़ें: 'ना करें क्या फर्क पड़ता है...' संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सशर्त समर्थन पर बोले केजरीवाल

    संजय स‍िंह को पांच द‍िन की र‍िमांड पर भेजा गया

    बता दें, दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार क‍िया था। संजय स‍िंह को पांच द‍िन की र‍िमांड पर भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें: UP Politics: '2014 में जो आए थे वो 2024 में चले जाएंगे', प्रतापगढ़ में अखि‍लेश ने भाजपा पर बोला हमला