Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Topper: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सुलतानपुर के आदर्श यादव ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 02:22 PM (IST)

    Sultanpur 12th Topper List उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आदर्श सुलतानपुर जिले के कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र हैं। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

    Hero Image
    इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आदर्श यादव ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया है। 12 वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं सुलतानपुर जिले के कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र आदर्श यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया तथा जिले में टॉप किया है। इनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

    आदर्श ने हासिल किए 96.80 प्रतिशत अंक

    विद्यालय के कर्मचारियों ने बच्चे समेत अभिभावकों को बधाई देते हुए आदर्श यादव के अच्छे भविष्य की कामना की है। आदर्श को 500 अंक में कुल 484 अंक 96.80% प्राप्त हुए हैं। वह मोतिगरपुर ब्लाक के महमूदपुर जंगल निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद यादव के पुत्र हैं।

    बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। छात्र अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें: UP Board Topper List: यूपी बोर्ड रिजल्ट में इटावा का दबदबा, 10th में अंशी ने रचा इतिहास: हासिल किया दूसरा स्थान