Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sultanpur News: अमृत सरोवर में डूब रहे भतीजे को बचाने के चक्‍कर में चाचा भी डूबे, दोनों की मौत

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 04:50 PM (IST)

    सुलतानपुर के कुड़वार में एक दुखद घटना घटी जिसमें एक अमृत सरोवर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। 15 वर्षीय रामकुमार अपने भतीजे विनय के साथ बकरी चराने गया था तभी विनय सरोवर में नहाने उतरा और गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रामकुमार भी डूब गया।

    Hero Image
    घटनास्थल का निरीक्षण करते बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह।- जागरण

    संवाद सूत्र, कुड़वार (सुलतानपुर)। डूब रहे भतीजे को बचाने की कोशिश में चाचा भी डूब गए। डूबने से दोनों किशोरों की मौत हाे गई। घटना बंधुआकला थाना के ओझा का पुरवा, पोखीपुर गांव स्थित अमृत सरोवर में हुई।

    गुरुवार को गांव निवासी 15 वर्षीय रामकुमार पुत्र नन्हेलाल रिश्ते में भतीजे 13 वर्षीय विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार के साथ बकरी चराने गए थे। तभी गर्मी से निजात पाने के लिए विनय लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग किनारे झारखंड मंदिर के पीछे बने अमृत सरोवर में नहाने उतर गए। नहाते हुए वह गहरे पानी में चले गए। इससे डूबने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें बचाने के लिए रामकुमार भी सरोवर में कूद गए। गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने गोहार लगाई तो गांव वाले पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवा दूबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी ने परिवारजन को सांत्वना दी। इस घटना से मृतक रामकुमार की मां उर्मिला देवी व विनय की मां निशा देवी सहित परिवारजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि मृतकों के परिवारजन को जल्द ही अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- चंबा के सुल्तानपुर में राहगीर को टक्कर मार ऊपर से गुजर गई बस, बाल-बाल बची जान

    comedy show banner