Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: और टॉर्च से देखा कलेक्ट्रेट...मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र यूपी के इस जिले में हकीकत से हुए रूबरू

    Sultanpur News In Hindi जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था से हर कोई बेहाल है। शिकवा-शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। सुल्तानपुर के औचक दौरे पर आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आते ही बिजली गुल हो गई। टॉर्च की रोशनी में कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करना पड़ा। मुख्य सचिव मिर्जापुर से लौटते समय कलेक्ट्रेट में रंग रोगन व अन्य कार्य देखने आए थे।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:12 AM (IST)
    Hero Image
    सुलतानपुर: टार्च की रोशनी में कलेक्ट्रेट का जायजा लेते मुख्य सचिव

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। औचक दौरे पर आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी हकीकत से रूबरू हुए। उनके आते ही बिजली गुल हो गई। इसके चलते टार्च की रोशनी में कलेक्ट्रेट के रंग-रोगन व अन्य कार्यों का अवलोकन किया।

    मुख्य सचिव मिर्जापुर गए थे। वहां से लौटते वक्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में रंगाई-पोताई, सफाई व अन्य कार्यों का जायजा लेने का मन बना लिया। शुक्रवार की शाम इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।

    डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था की गई। करीब साढ़े सात बजे मुख्य सचिव यहां पहुंच गए। उनके आते ही बिजली गुल हो गई। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया तो 33 हजार केवीए लाइन का तार पयागीपुर में जलकर गिरने की जानकारी दी गई। इसके बाद टार्च की रोशनी में मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट के कार्यों का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम की सराहना

    दुर्गा शंकर मिश्र ने डीएम द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि पिछली बार आया था तो यहां बहुत गंदगी थी। रंग-रोगन भी ठीक नहीं था। उन्होंने अभिलेखागार के बगल लगे जनरेटर को हटाकर साइलेंट जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जन सुविधा केंद्र के भीतर चल रहे काम-काज को भी देखा।

    इस मौके पर डीएम के अलावा एसपी सोमेन बर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव ने कराए जा रहे कार्यों की तारीफ की। वह निरीक्षण करने नहीं बल्कि, कलेक्ट्रेट की वर्तमान स्थिति देखने आए थे। बिजली की कटौती अचानक लाइन में खराबी आने के कारण हुई थी।

    ये भी पढ़ेंः UP News: 'सरयू में जिसने खून बहाया, उनकी जीत हो गई', अयोध्या में भाजपा की हार पर छलका उन्नाव के सांसद का दर्द

    ये भी पढ़ेंः अयोध्या से जीते अवधेश प्रसाद ने छोड़ी ये सीट, अब चुनाव की दौड़ में आगे हैं इन समाजवादी पार्टी नेताओं के नाम

    तार जलकर टूटने का वीडियो किया प्रसारित

    करीब साढ़े सात बजे गुल बिजली सवा नौ बजे आई। इस दौरान पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। शासन स्तर से कोई कार्रवाई न हो जाए, इस डर से विभागीय अधिकारियों ने बिजली लाइन का तार जलने का वीडियो प्रसारित कर दिया। अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि पयागीपुर में 33 हजार केवीए लाइन का तार जलकर गिर गया था। इस कारण समस्या हुई। तार ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।