Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम की नगरी अयोध्या हिंदू तीर्थ, 84 कोस के बाहर बने मस्जिद

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jul 2017 08:12 AM (IST)

    विहिप संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि श्रीराम जन्मस्थली अयोध्या मे मस्जिद नही बनाई जाए। यदि मस्जिद बनाना है तो 84 कोस के बाहर बनवाया जाए।

    राम की नगरी अयोध्या हिंदू तीर्थ, 84 कोस के बाहर बने मस्जिद

    सुलतानपुर (जेएनएन)। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है। उस भूमि पर मस्जिद नही बनाई जानी चाहिए। यदि मस्जिद बनाना ही है तो उसे 84 कोस के बाहर बनवाया जाए। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने रविवार को काशी प्रांत की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंदिर-मस्जिद मुद्दा सुलझाने के दो ही रास्ते हैं। या तो संसद में कानून बनाकर श्रीराम की जन्मस्थली को हिंदुओं को सौंप दिया जाए या फिर श्रीरामनगरी को हिंदू तीर्थ बनाकर मस्जिद को उसकी सांस्कृतिक सीमा से बाहर बनाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: तमंचे वाली प्रेमिका ने रचाई अपने प्रेमी अशोक से शादी

    संतों की तो यह भी राय है कि मस्जिद बने तो उसे बाबर का नाम कतई न दें क्योंकि बाबर विदेशी आक्रांता था, उसने देश को सिर्फ लूटने का काम किया है। 2019 के पहले मंदिर निर्माण की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि विहिप जनजागरण अभियान चला रहा है। मंदिर अपने समय पर बनेगा। उन्होंने बंगाल में हिंदुओं पर हुए हमले के प्रकरण में अल्पसंख्यक आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि यह आयोग देश में विभाजन की नीतियों को बढ़ावा दे रहा है। लोगों के हितों की रक्षा के लिए मानवाधिकार आयोग बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विहिप ने संगठन के छह माह का कार्यक्रम तय किया है। इसी कड़ी में 12 से 14 अगस्त के बीच अखंड भारत दिवस मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: राम की नगरी अयोध्या हिंदू तीर्थ, 84 कोस के बाहर बने मस्जिद

     

    comedy show banner
    comedy show banner