Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sultanpur News: मछली मारने गए शख्स की नदी में डूबने से मौत, घंटों मेहनत के बाद निकाला गया शव

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 03:14 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मछली पकड़ने गए एक अधेड़ व्यक्ति की नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। करौंदीकला क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जगर देव उर्फ कल्लू सुबह मछली पकड़ने गए थे और दुर्भाग्यवश डूब गए।

    Hero Image
    मछली मारने गए प्रौढ़ की नदी में डूबकर मौत

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक हादसा हो गया है। यहां गुरुवार को करौंदीकला क्षेत्र में मछली मारने गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामसभा शहाबुद्दीनपुर निवासी जगर देव उर्फ कल्लू पुत्र हरिलाल निषाद उम्र लगभग 55 वर्ष सुबह 10 बजे के आसपास नदी में मछली पकड़ने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, एकाएक वे नदी में डूबने लगे। पास मौजूद गांव के अन्य लोगों ने डूबता देखकर मदद के लिए गुहार लगाया। जिस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों में से ही एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

    इसे भी पढ़ें- Sultanpur News: किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, मां के विरोध करने पर धमकी, पुलिस ने उठाया

    घटना के बाद मौके पर रोते बिलखते परिजन। जागरण


    सूचना मिलते ही थोड़े ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर जगर देव की तलाश शुरु किया। करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

    इसे भी पढ़ें- सुलतानपुर में सरेराह व्यापारी पर हमला, दुकान बंद कर लौट रहे थे, बाइक सवार पांच हमलावरों ने किया अटैक

    मृतक की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। एक बेटा है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ शारदेंदु दुबे ने बताया कि विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।