Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonbhadra News: ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, मां-बेटे की मौत; 12 घायल

    सोनभद्र के रामगढ़ में राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर एक ऑटो ओवरटेक करते हुए पलट गया जिसमें एक मां और बेटे की मृत्यु हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है।

    By julfequar haider khan Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Fri, 16 May 2025 06:12 PM (IST)
    Hero Image
    सोनभद्र : चतरा पीएचसी में घायलों का इलाज करते चिकित्सक -जागरण

    संवाद सूत्र, रामगढ़ (सोनभद्र)। राबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग के बीच पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा कला- बेलौड़ी गांव के पास मुख्य मार्ग पर दोपहर बाद करीब तीन बजे राबर्ट्सगंज से आ रही सवारी आटो ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को हुई दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वालों और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल 112 नंबर व पन्नूगंज पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।

    घायलों को पास स्थित पीएचसी चतरा ले जाया गया जहां पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी वृद्ध संपत देवी और उसका बेटा विश्वनाथ को चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ पड़री कला गांव निवासी घायल मंजू देवी, शाहपुर सरई निवासी राम अधार, रायपुर थाना क्षेत्र के बिजवार गांव निवासी कमला समेत अन्य पांच मामूली चोटिल थे।

    इसमें मामूली रूप से घायल तीन छोटे बच्चे और जनजाति बालिकाएं भी शामिल थीं। यह सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर से साइकिल वितरण समारोह से साइकिल लेकर आटो से अभिभावकों के साथ वापस घर लौट रहे थे। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    वही दो घायलों सरई गांव निवासी कमला कनौजिया, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिल्थम ग्राम पंचायत के करवनिया गांव निवासी कुमार की स्थिति गंभीर थी।

    उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सवारी आटो चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। सवारी आटो को थाने पर खड़ा कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Sonbhadra News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, मंत्री की गिरफ्तारी की मांग