Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sonbhadra News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, मंत्री की गिरफ्तारी की मांग

    Updated: Thu, 15 May 2025 08:00 PM (IST)

    सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री की गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है जिससे भारतवासियों में नाराजगी है।

    Hero Image
    कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन।

    संवाद सहयोगी, सोनभद्र। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफी फरीद अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बढ़ौली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित भाजपा नेता के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी का अपमान किया है। इस तरह की टिप्पणी कर हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम किया गया है।

    पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा भारत आतंक के खिलाफ था लेकिन मंत्री के इस अमर्यादित बयान के कारण भारतवासियों में नाराजगी है। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व सचिव कमलेश ओझा, जगदीश मिश्रा, प्रदीप चौबे, सलीमुद्दीन, रिचर्ड डेविड, राधेश्याम पटेल, रेहाना बेगम, शाहबाज खान, गोपाल स्वरूप पाठक, मेराज खालिद आदि मौजूद रहे।

    उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के अगुवाई में सदर तहसील में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगीता श्रीवास्तव, जितेंद्र पासवान, शीतला पटेल, बाबूलाल पनिका, जगदीश मिश्रा, लल्लू पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।