विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitapur Accident: सीतापुर में भीषण हादसा, ट्रक की टक्‍कर से ट्रैक्‍टर-ट्रॉली सवार तीन युवकों की मौत

Published: Tue, 09 Sep 2025 04:21 PM (IST)

सीतापुर में बहुगुणा चौराहा अंडरपास पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पर बैठे तीन युवकों ...और पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुल‍िस और लोगों की भीड़।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुल‍िस और लोगों की भीड़।

संवाद सूत्र, सीतापुर। नगर के बहुगुणा चौराहा अंडरपास की ढलान पर मंगलवार की दोपहर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बैठे तीन युवक मार्ग पर गिर गए, जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

रामकोट के खैरेपारा के रामगोपाल व बंदीपाुर के राम सहाय और नगर के मुहल्ला नारायण नगर के (मूल निवासी भौता हरदोई) सुधारकर मिश्र ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खैराबाद के मालगोदाम जा रहे थे। बहुगुणा चौराहा अंडरपास की ढलान पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली अलग-अलग हो गए। ट्रैक्टर पर बैठे तीनों लोग मार्ग पर गिर गए। ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

वहीं, ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई और ट्रैक्टर करीब तीन सौ मीटर दूर तक बिना चालक के चलता चला गया। आगे जाकर रोड के किनारे अपने आप रुक गया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीनों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- Sitapur News: कार और बाइक की जोरदार टक्कर में पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर