विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitapur News: कार और बाइक की जोरदार टक्कर में पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर

Published: Tue, 09 Sep 2025 05:31 AM (IST)

सीतापुर के कुर्सिनपुरवा गांव के पास हाईवे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक बेटे की ...और पढ़ें

कार और बाइक की टक्कर में पुत्र की मौत। जागरण फोटो
कार और बाइक की टक्कर में पुत्र की मौत। जागरण फोटो

HighLights

  1. सीतापुर कार ने बाइक को मारी टक्कर |
  2. हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल |
  3. ग्रामीणों ने कार पकड़कर पुलिस को सौंपी |

संवाद सूत्र, बरई जलालपुर (सीतापुर)। हाईवे पर कुर्सिनपुरवा गांव के पास सोमवार सुबह कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता घायल हो गए। वहीं, बाइक पर बैठी दो बालिकाएं बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

शिवपुरी के संतोष शर्मा अपने पुत्र आदर्श और पुत्री विद्या व निशाक्षी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर कुर्सिनपुरवा के पास कट पर वह हाईवे को पार कर रहे थे।

इसी दौरान कार ने बाइक टक्कर मार दी। इसमें विद्या और निशाक्षी उछलकर डिवाइडर पर गिर गईं। उन्हें मामूली चोट ही आईं। वहीं, संतोष और आदर्श हाईवे पर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुजफ्फरपुर के कौशल कुमार ने अपने वाहन से संतोष और आदर्श को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आदर्श को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कार पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। वहीं, चालक भाग गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।