Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राघवेंद्र हत्याकांड में हिरासत में फौजी की पिटाई पर गरमाई सियासत, विमल कश्यप की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 07:55 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी राघवेंद्र हत्याकांड में हिरासत में लिए गए सेवानिवृत्त सैनिक विमल कश्यप की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने योगी सरकार पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस विमल को न्याय दिलाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कश्यप और सेना के जवान का जिक्र करके वोट बैंक साधने की कोशिश की।

    Hero Image
    'राघवेंद्र हत्याकांड में हिरासत में लिए गए फौजी की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस’।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। राघवेंद्र हत्याकांड में हिरासत में लिए गए सेवानिवृत्त सैनिक (फौजी) विमल कश्यप की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को महोली में विमल से मुलाकात करने के बाद कहीं।

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बार कश्यप और सेना के जवान का जिक्र करके वोट बैंक भी साधने की कोशिश की। उन्होंने विमल कश्यप पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर योगी सरकार को घेरा। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद राकेश राठौर के घर पर कहा था कि विमल को यहीं बुलाया गया है। बाद में महोली में विमल के घर गए थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार फेल हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना का अपमान कर रही है। सेना के जवानों को लाठियों से मरवा रही है। कश्यप मेहनती होते हैं। कहा, विमल कश्यप की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। कहा, कांग्रेस सांसद, जिलाध्यक्ष और एक-एक कार्यकर्ता विमल को न्याय दिलाने का काम करेगा।

    आठ मार्च को दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी की हेमपुर ओवरब्रिज पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में पुलिस ने विमल समेत करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। विमल हिरासत के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर उनकी मां ने हाईकोर्ट में याचिका भी डाली है।