विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitapur News: पिता ही निकला बेटी का हत्यारा, गला दबाकर सरसों के खेत में छुपाया था शव; ऐसे हुआ पुलिस को शक

Published: Thu, 06 Mar 2025 04:19 PM (IST)

सीतापुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसमें एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी की ...और पढ़ें

सीतापुर: पुलिस लाइन सभागार में तानी हत्याकांड का अनावरण करते एएसपी दक्षिणी डा़ प्रवीण रंजन सिंह : जागरण
सीतापुर: पुलिस लाइन सभागार में तानी हत्याकांड का अनावरण करते एएसपी दक्षिणी डा़ प्रवीण रंजन सिंह : जागरण

HighLights

  1. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने घटना का किया खुलासा
  2. टीम को 25,000 रुपये देकर किया जाएगा पुरस्कृत

संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर। मासूम की हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज अनावरण किया है। इस मामले में बाप ही बेटी का हत्यारा निकला। अपनी ही बेटी को नशे की हालत में मार डाला। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डा़ प्रवीण रंजन सिंह ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम की हत्या उसके पिता ने ही की थी। मासूम के पिता मोहित की पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल लिया है।

बताया जा रहा है कि पिता मोहित ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। वहीं अनावरण करने वाली टीम को 25,000 रुपये देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा। रामपुर मथुरा निवासी छह साल की मासूम 25 फरवरी को लापता हो गई थी। पिता ने ही थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।

अगले दो दिनों तक उनके शरीर के अंग खेतों में बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसपी चक्रेश मिश्र ने मातहतों को घटना का अनावरण के निर्देश दिए थे। स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस सहित कई थानों की पुलिस काफी प्रयास के बाद अनावरण किया है।

इसे भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को सीतापुर जेल से लखनऊ लाई पुलिस, वॉयस सैंपलिंग हुई

लापता होने पर पुलिस को हुआ था शक

मासूम का शव मिलने के बाद अगले दिन उसका पिता मोहित भी गायब हो गया था। एसओजी टीम ने जब उसकी लोकेशन देखी तो वह सीतापुर कचहरी में मिली। जिसके बाद ही पुलिस का उस पर शक गहरा गया। एसओजी ने मोहित को खोजकर वापस घर लाई। इसके बाद पिता मोहित से पूछताछ की गई। कुछ समय पर मोहित ने अपना जुर्म कबूल लिया।

रामपुर मथुरा में बालिका के अवशेष तलाशते पुलिस कर्मी : जागरण आर्काइव


पैर देखते ही लिया था पहचान

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में तानी मिश्रा (05) पुत्री मोहित लापता हो गई थी। पिता ने रामपुर मथुरा थाने पर गुमसुदगी की रिपोर्ट कराई थी। 26 फरवरी को सरसों के खेत में तानी का एक पैर पड़ा मिला था जिसको देखते ही पिता मोहित पहचान गया था कि यह मेरी ही बेटी का है। पुलिस को अगले दिन उसका अन्य हिस्सा बरामद हुआ था।

प्रेमिका के पति आने पर हुआ था विवाद

पुलिस के गांव के ही एक महिला के साथ मोहित का अवैध संबंध था। कुछ दिन पहले महिला का पति गुजरात के अहमदाबाद में घर आ गया था। इसके बाद भी वह मिलने के लिए जाता था। 18 फरवरी इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद मोहित ने परिवार के सदस्यों को न जाने के लिए कहा था। 25 फरवरी को बेटी को जाता देख नशे में धुत मोहित ने बाइक पर बिठाकर गला दबाकर हत्याकर जिलानी के सरसों के खेत के पास छुपा दिया।

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले झाड़ियों में छ‍िप गया दूल्‍हा, पकड़कर ले आई पुलिस... फ‍िर दुल्‍हन की बात सुन सबके उड़े होश

एक घंटे बाद बेटी को देखने गया था पिता

मासूम को गला दबाकर मारने के बाद करीब एक घंटे के बाद पिता मोहित देखने गया था। उसने बताया कि वह सोच रहा था कि शायद वह जिंदा होगी, अस्पताल उपचार के लिए ले जाते हैं। कुछ लोगों की आहट सुन वह फिर वहां से भाग आया। यह सब आरोपित पिता ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।