विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में चूल्हे पर खाना बनाते समय लगी आग, चार झुलसे और दो गंभीर

Published: Thu, 01 Jan 2026 05:06 PM (IST)

सीतापुर के लोनियनपुरवा में चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से चार लोग झुलस गए। इनमें सुमन (20), नीलम ...और पढ़ें

दो लोगों को गंभीर अवस्था में सीतापुर रेफर किया गया है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दो लोगों को गंभीर अवस्था में सीतापुर रेफर किया गया है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगी

  2. चार लोग झुलसे, जिनमें एक माह का बच्चा भी

  3. दो गंभीर घायलों को सीतापुर रेफर किया गया

संवाद सूत्र, सीतापुर। गुरुवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से चार लोग झुलसे गए, दो लोगों को गंभीर अवस्था में सीतापुर रेफर किया गया है। लोनियनपुरवा सीपतपुर निवासी मेवालाल पुत्र पछाड़े के घर में खाना बना रहा था। उसी दौरान अचानक आग लग गई।

इसमें सुमन 20 वर्ष पुत्री राम लखन निवासी ग्वारी,नीलम 17 पुत्री पछाड़े,छोटू एक माह पुत्र मेवालाल व मेवालाल पुत्र पछाड़े झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेउसा लाया गया, जिसमें सुमन ,नीलम को हालत गंभीर देखते हुए सीतापुर रेफर कर दिया गया।