Siddharthnagar News: पंखे में उतरा करंट, चपेट में आई महिला की मौत
सिद्धार्थनगर के पचमोहनी में एक 50 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला पंखे को ठीक करते समय करंट की चपेट में आई। घटना बनगाई गांव में हुई जहाँ महिला पंखे का तार लगाते समय दुर्भाग्यवश करंट से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

संवाद सूत्र, पचमाेहनी (सिद्धार्थनगर)। करंट की चपेट में आई एक 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। घटना उस समय हुई जब महला टेबल पंखे को सही कर रही थी, तभी उसमें उतरे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। हादसा ग्राम बनगाई में शनिवार रात करीब आठ बजे का है। पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी कुशलावती रात में पंखे का तार बिजली बोर्ड में लगा रही थी। उसे पता नहीं था कि पंखे में करंट उतर रहा है। जैसे महिला ने तार लगाकार पंखे को सीधा करने की कोशिश की, तभी करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया।
जोर का झटका लगा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन देखे तो सभी परेशान हो उठे। घायल अवस्था में आनन-फानन में उन्हें लेकर मझौवा स्थित निजी चिकित्यक के यहां ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई मृत्यु स्वजन में मातम फैल गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका
थानाध्यक्ष गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह किसी घटना की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।