विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थनगर मस्जिद में तीन संदिग्धों के मिलने से मचा हड़कंप, पूछताछ में जुटी पुलिस

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:55 AM (IST)

सिद्धार्थनगर के परसा हुसैन गांव में एक मस्जिद में तीन संदिग्धों के मिलने से हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मस्जिद में तीन संदिग्ध मिलने से हड़कंप |
  2. जम्मू-कश्मीर के निकले आधार कार्ड |
  3. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया |

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर की एक मस्जिद में गुरुवार शाम तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की तो उनके आधार कार्ड जम्मू-कश्मीर के निकले।

मामला सामने आते ही पुलिस को सूचना दी गई। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा हुसैन गांव का है। डुमरियागंज थाना पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

परसा हुसैन गांव में गुरुवार को ग्रामीणों को पता चला कि वहां मस्जिद में तीन बाहरी व्यक्ति आकर ठहरे हुए हैं। वह मांग कर अपना गुजारा करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें अपना रिश्तेदार बताकर मस्जिद में शरण दिलाई थी।

इस जानकारी के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों संदिग्धों को थाने ले आई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि तीनों जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के सूरनकोट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने वहां के लोकल थाने से इनके विषय में जानकारी ली तो पता चला कि यह भीख मांग कर अपना गुजारा करते हैं। डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में उनके आधार कार्ड जम्मू-कश्मीर के निकले हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस सतर्कता बरत रही है और गांव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Siddharthnagar Murder: प्रेम प्रसंग में हैवानियत की हद पार, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

मस्जिद में तीन संदिग्ध मिले हैं। अभी उनसे कोई विशेष विवरण नहीं मिल पाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद नियमानुमसार कार्रवाई की जाएगी।

-बृजेश कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज