विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siddharthnagar Murder: प्रेम प्रसंग में हैवानियत की हद पार, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:50 AM (IST)

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते सोनू नामक एक युवक की हत्या कर दी गई। सोनू अपनी बहन ...और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में सोनू का शव देखकर विलाप करती बहन सुबिना बीच में।-जागरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में सोनू का शव देखकर विलाप करती बहन सुबिना बीच में।-जागरण

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या |
  2. गुप्तांग काटने से मौके पर मौत |
  3. आरोपी फरार, पुलिस तलाश जारी |

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। प्रेम प्रसंग को लेकर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनू उर्फ जहीर निवासी कोड़रा इस्लामनगर, सदर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। सोनू बंजारा जाति के थे और मुंबई में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार दिन पहले वह अपनी बहन के घर नकथर गांव आए थे।

25 वर्षीय सोनू के बहन की शादी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र नकथर में हुई है। वह अक्सर बहन के यहां आते-जाते थे। आरोपित फाेटू पुत्र कसाब का घर उनकी बहन के घर के चार घर के बाद है। वह उनके एक दूर का रिश्तेदार है। इससे वह वहां भी आता-जाता था।

रात में सोनू की बहन के पड़ोसी फोटू पुत्र कसाब से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर फोटू ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसने सोनू के गुप्तांग तक काट दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Siddharthnagar News: चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने पीटा और थूक चटवाया; वीड‍ियो वायरल होने से मची खलबली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बतायी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने बताया कि आरोपित घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।