विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siddharthnagar News: चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने पीटा और थूक चटवाया; वीड‍ियो वायरल होने से मची खलबली

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:28 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के ढेबरूवा थाना क्षेत्र में एक युवक को दिनदहाड़े चोरी करते हुए पकड़ा गया। दुकानदार ने उसे रंगे हाथों ...और पढ़ें

युवक की प‍िटाई का वीड‍ियो हुआ वायरल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
युवक की प‍िटाई का वीड‍ियो हुआ वायरल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। दिनदहाड़े दुकान में चोरी करने पर एक युवक को लोगों ने पकड़कर थूक कर चटवाया है। ढेबरूवा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर रविवार की इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। एक युवक दुकान से सामान चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकानदार ने जैसे ही उसे पकड़कर शोर मचाया, आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। गुस्साई भीड़ ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और फिर थूक चटवाकर अपमानित किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चोरी किया सामान लेकर बाहर निकलने ही वाला था कि दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार ने तुरंत पकड़ लिया और शोर मचाया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को घेर लिया। कुछ लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटा तो वहीं मौजूद कुछ लोगों ने उसे थूक चटवाकर अपमानित किया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक भीड़ के बीच लगातार मार खा रहा है और अपमानित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इससे दुकानदार और ग्रामीण सतर्क थे। दिनदहाड़े हुई इस कोशिश ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया। भीड़ ने पहले आरोपी को जमकर पीटा और फिर अपमानजनक व्यवहार कर थूक चटवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची है, हालांकि मौके से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। घटना के बाद बाजार में चर्चा तेज हो गई। लोगों का कहना है कि चोरी अपराध है, लेकिन आरोपी को इस तरह भीड़ के हवाले कर अपमानित करना भी उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें- Siddharthnagar News: बैठक में न बुलाने का आरोप, विधायक बोले- राजनीति का शौक है तो चुनाव लड़ें