'लोगों को बताओ मोदी सरकार की विफलता', सपा नेता ने कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा को बताया जनविरोधी
सपा के जिला महासचिव कमरूज्जमां खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कम समय बचा है सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार की विफलताओं को बताने का काम करें। जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बहका फिर से सत्ता में आना चाहती है जनता को इससे सावधान रहने की अवश्यकता है।

जागरण संवाददाता, इटवा। इटवा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर भटगवा अंतर्गत बनगाई गांव में शनिवार को सपा की जन चौपाल आयोजित हुई। इसमें सरकार की गलत नीतियों पर कटाक्ष किया गया तो कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी है। केवल पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखा जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बहका फिर से सत्ता में आना चाहती है, जनता को इससे सावधान रहने की अवश्यकता है।
जिला महासचिव कमरूज्जमां खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कम समय बचा है, सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार की विफलताओं को बताने का काम करें।
जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला सचिव पारसनाथ विश्वकर्मा व विधानसभा अध्यक्ष बब्लू खान ने सभी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने हेतु आह्वान किया। चौपाल को मतीउल्लाह, अभिषेक सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विनय सोनी, राधेश्याम मिश्रा, हैबत अली, राम सूरज शर्मा, चंद्रशेखर पाण्डेय, अब्दुल हमीद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।