Siddharthnagar Weather Update: कमजोर मानसून से किसान परेशान, गर्मी से हाल बेहाल
सिद्धार्थनगर में इस बार मानसून कमजोर रहने से ताल-पोखरों में पानी नहीं भरा है जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बारिश न होने से लोग और किसान दोनों परेशान हैं क्योंकि धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है जिससे उमस और बढ़ सकती है।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। इस बार मानसून पूरे रंग में नहीं आ सका है। यही वजह है कि सितंबर महीना चल रहा है और इस बार ताल-पोखरो में पानी नहीं भरा सकता है। उमस भरी गर्मी भी चरम पर है।
बारिश न होने लोग परेशान हैं तो किसान चिंतित हैं, क्योंकि धान की फसल को इस समय पानी की बहुत आवश्यकता है। मौसम विभाग से आ रही खबर भी राहत भरी नहीं है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि कभी-कभी बारिश का झोंका आ सकता है, पर अभी दो-तीन दिन अच्छी वर्षा के आसार नहीं है। हां, उमस भरी गर्मी में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो बुधवार अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।
सुबह से चटख धूप निकली रही। बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। पूरे दिन हवा की गति तेज रही, इसकी वजह से धूप ज्यादा परेशानी का कारण नहीं बन सकी। हां, आगे हवा की गति कम रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी के बीच उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Siddharthnagar Accident: शोहरतगढ़-चिल्हिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय से टकराकर तीन बाइक सवार और राहगीर घायल
राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के बीच अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकी है, पर झमाझम वर्षा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। कल से उमस बढ़ाने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।